फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SI Ajay Singh suspended after the ruckus between the police and the woman, there will be a departmental inquiry

पुलिस और महिला में हंगामा होने के बाद एसआई अजय सिंह सस्पैंड, होगी विभागीय जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
SI Ajay Singh suspended after the ruckus between the police and the woman, there will be a departmental inquiry
सिरसा। शहर के सांगवान चौक पर अपराधी को ले जाते समय पुलिस और महिला के बीच हुए हंगामे की घटना की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच में पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने यहां एक ओर जांच अधिकारी एसआई अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पूरी घटना की विभागीय जांच के लिए डीएसपी साधू राम को जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने तक आरोपी पुलिस कर्मी अजय सिंह को पुलिस लाइन में रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन

बता दे कि सोमवार को सांगवान चौक पर पुलिस और एक महिला के बीच विवाद हो गया। महिला ने बताया कि उसका पति नारकोटिक्स मामले में जेल में बंद है और पुलिस तफ्तीश में शामिल करने के लिए उसे लेकर ऐलनाबाद जा रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारियों ने फोन कर बुलाया और उससे रिश्वत की मांग की। इस बात को लेकर विवाद हो गया। सड़क के बीच हंगामा हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची और महिला खुशबू और उसके भाई हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि कही न कही जांच अधिकारी ने फोन करके महिला को बुलवाया था। इसलिए इस मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दे दिए। अब जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया है: एसपी
सांगवान चौक पर हुए घटनाक्रम को लेकर जांच अधिकारी की लापरवाही सामने आई है। शुरुआती जांच के आधार पर एसआई अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। इस मामले की विभागीय जांच डीएसपी साधूराम को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed