फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shreya of Dental College wins in girls' 800 meter race

Sirsa News: लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में डेंटल कॉलेज की श्रेया ने मारी बाजी

Mon, 04 Mar 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shreya of Dental College wins in girls' 800 meter race
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में 18वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। जिसके शुभारंभ अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं भीम अवॉर्डी कृष्ण कुमार गोदारा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ढींढसा ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर कृष्ण कुमार गोदारा ने सभी प्रतिभागियों का हौसला देते हुए कहा कि जेसीडी विद्यापीठ न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है बल्कि खेलों में भी कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहां जननायक चौधरी देवीलाल की सोच को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ढींडसा ने कहा कि खेल मनुष्य के व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। खेलकूद को अतिरिक्त या मनोरंजक गतिविधियों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि ये उससे कहीं अधिक हैं। कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार के खेलों में जाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यापीठ के खेल अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह गिल ने वार्षिक खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस प्रातकालीन खेल कूद प्रतियोगिता में लड़कों की 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के संदेव ने, द्वितीय स्थान इंजीनियरिंग कॉलेज के मंदिर सिंह, तृतीय स्थान जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के अंकित ने प्राप्त किया। 800 मीटर लड़कियों की दौड़ में प्रथम स्थान डेंटल कॉलेज की श्रेया, द्वितीय स्थान जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की सकीना व तृतीय स्थान डेंटल कॉलेज की आस्था ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जयप्रकाश, विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता के अलावा विद्यापीठ के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य डॉ. अरिन्दम सरकार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अनुपमा सेतिया, डॉ. शिखा गोयल, डॉ. हरलीन कौर ने संयुक्त रूप से इस स्पोर्ट्स मीट की मेजबानी की। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय से डॉ. ईश्वर मालिक, डॉ. रोहताश भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। इस मौके पर खेल अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह गिल व सभी महाविद्यालयों के प्राध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed