{"_id":"81230fdd942992d0ff2147986259074d","slug":"shoved-between-police-and-labour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय गेट पर पुलिसकर्मियों और मजदूर में हुई धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय गेट पर पुलिसकर्मियों और मजदूर में हुई धक्का मुक्की
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार आयुक्त कार्यालय के 21 दिसंबर के घेराव को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को देवीलाल पार्क में सभा की। उसके बाद एडीसी को ज्ञापन देने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे जहां पर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय के गेट पर महिला प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों में धक्का मुक्की हुई, जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई बाद में प्रदर्शनकारी गेट पर ही धरना देकर बैठ गए।
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिले भर से आए कार्यकर्ता देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए और सभा करने के बाद उपायुक्त कार्यालय की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय पर पहले से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था और महिला प्रदर्शनकारियों को लेकर महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी। प्रदर्शनकारियों ने जब एडीसी को ज्ञापन देने जाने के लिए अंदर जाना चाहा तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिसकर्मी कहते रहे कि केवल पंाच लोग ज्ञापन देने भीतर जा सकते हैं ऐसे मेें महिला प्रदर्शनकारियों ने अंदर जाने का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया। बाद में महिला प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ धक्कामुक्की बाद में स्थिति को संभाल लिया गया। बाद में तहसीलदार ज्ञापन लेने के लिए आए, लेकिन मजदूर एडीसी के मौके पर आने की बात पर अड़े रहे और वहीं धरना देकर बैठ गए। इस मौके पर अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के राज्यध्यक्ष रामकुमार बहबलपुरिया ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बड़े पूंजीपतियों की सरकार है और मेहनतकश मजदूरों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंनेे बताया कि सरकार की नीतियों को देखते हुए मजदूरों को बड़े जन आंदोन करने होंगे, जिससे इस सरकार को जगाया जा सके। इस मौके पर रोहताश शेखुपुरिया, घीसाराम, ओपी सुथार, महेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, राधेश्याम, राजकुमार, परमजीत, कर्मजीत, राजेंद्र, अमरजीत, अमर सिंह, राजेंद्र बालासर, संतराम, मांगेराम, बलजीत कौर, रामबाई, कुलविंद्र कौर, सुमन, रजनी आदि मजदूर उपस्थित थे।
फोटो: