फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shopkeepers of New Bus Stand Road staged a sit-in to demand the opening of parking

Sirsa News: पार्किंग शुरु करने की मांग के लिए न्यू बस स्टैंड रोड के दुकानदारों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers of New Bus Stand Road staged a sit-in to demand the opening of parking
डबवाली में न्यू बस स्टैंड के गेट पर धरना देकर बैठे दुकानदार। 
सिरसा/डबवाली। डबवाली के न्यू बस स्टैंड रोड पर बंद पड़ी पार्किंग को शुरू करवाने की मांग के लिए दुकानदारों ने शुक्रवार को पार्किंग स्थल के गेट पर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। धरनास्थल पर विधायक आदित्य देवीलाल, नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल, संदीप चौधरी व कई पार्षदों ने भी पहुंचकर दुकानदारों को समर्थन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर दुकानदारों नरेश सेठी, हरविंद्र सिंह कालड़ा, डाॅ. अश्वनी सचदेवा, अशोक वधवा, सतपाल सोनी व अन्य ने कहा कि डबवाली बस स्टैंड की वर्कशॉप के पीछे खाली पड़ी जगह पर वर्ष 2013-14 में पार्किंग शुरु की गई थी। इसके काफी अच्छे सकारात्मक परिणाम सामने आए थे और डबवाली बस स्टैंड रोड पर आमजन को भारी भरकम ट्रैफिक अवैध पार्किंग से निजात मिल गई थी।
विज्ञापन

उक्त पार्किंग को बाद में बंद कर दिया गया। न्यू बस स्टैंड रोड पर जो मार्केट और गलियां काफी तंग हैं। भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण जो भी लोग मार्केट में आते हैं उनके वाहन रोड पर खड़े रहते हैं और लोगों व आसपास के दुकानदारों को आवागमन में समस्या होती है। दुकानदारों ने मांग उठाई कि न्यू बस स्टैंड रोड पर भारी ट्रैफिक व गलत पार्किंग से आमजन को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए बस स्टैंड की वर्कशॉप के पीछे बंद पड़ी पार्किंग दोबारा शुरु की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने कहा कि यदि रोडवेज जगह दे तो नगरप रिषद पार्किंग का निर्माण व इसके रखरखाव की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है। आदित्य देवीलाल ने आश्वासन दिया कि उनकी संबंधित विभाग के मंत्री व रोडवेज के जीएम से भी इस बारे में बात हुई है। वे पूरा प्रयास कर रहे हैं कि इस जगह पर पार्किंग जल्द शुरू करवाई जाए। बस स्टैंड डबवाली के एसएस रत्न लाल भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने दुकानदारों से धरना समाप्त करने का अनुरोध करते हुए कहा कि दुकानदारों की मांग को उच्चाधिकारियों के ध्यान में ला दिया है। उनके आदेशानुसार आगामी निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर नवीन चावला, हरप्रीत, आशु अनेजा, बबलू टेलर, यशपाल, राधेश्याम, अंकुर सेतिया, विशु बांसल, पंकज बत्तरा, मोनू लूथरा, गुंबर गारमेंटस, सोनी, दीपक शर्मा, मोनू गर्ग, राकेश धोलपुरिया, पारूल गर्ग, सुधीर बिश्नोई, सुरेंद्र सिंगला, सुमित अनेजा पार्षद, राकेश बब्बर, रविंद्र बबलू, विक्की शर्मा, संजय मैहता, केवल वधवा व अन्य दुकानदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed