फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shopkeepers caught the accused of theft, had stolen in Bishnoi market

Sirsa News: चोरी के आरोपी को दुकानदारों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers caught the accused of theft, had stolen in Bishnoi market
सदर बाजार में चोरी करते पकड़ा गया युवक। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सोमवार को चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सदर बाजार में घूम रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने युवक को पीट डाला। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक ने स्वीकार किया है कि गत दिवस उसने बिश्नोई मार्केट में एक दुकान से 3600 रुपये चुराए थे। उसका कहना है कि वह चिट्टा का नशा करता है और नशा खरीदने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वह कुछ दिनों से जाट धर्मशाला में कमरा लेकर रह रहा था। उक्त युवक की पहचान हिसार जिला निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आज सुबह सपरा वाली गली में दीपक कुमार की नजर एक युवक पर गई। उसे लगा कि उक्त युवक वही है जिसने गत दिवस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई थी। जिसकी वीडियो दीपक ने ही सोशल मीडिया में जारी की। इसके बाद युवक को पकड़कर दुकान मालिक लक्ष्य को इसकी जानकारी दी। लक्ष्य ने युवक को पहचान लिया। इसके बाद भीड़ ने युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लिया और थाने में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed