{"_id":"6a67a629328f82535d010ea4","slug":"shopkeeper-struck-on-neck-with-a-billhook-in-broad-daylight-attackers-fled-while-brandishing-weapon-in-haryan-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सरेबाजार दुकानदार की गर्दन पर दातर से वार, हथियार लहराते हुए भाग निकले हमलावर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सरेबाजार दुकानदार की गर्दन पर दातर से वार, हथियार लहराते हुए भाग निकले हमलावर, हालत गंभीर
Tue, 28 Jul 2026 12:11 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा
अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:11 AM IST
सार
सिरसा में सोमवार रात 10-12 युवकों ने एक दुकानदार पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमले में दुकानदार की गर्दन कट गई। इससे सड़क पर खून बिखर गया। दुकानदार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा में सोमवार रात 10-12 युवकों ने एक दुकानदार पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमले में दुकानदार की गर्दन कट गई। इससे सड़क पर खून बिखर गया। दुकानदार की हालत गंभीर है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले। सरेबाजार हुई इस घटना को देखकर दुकानदार दहशत में आ गए।
विज्ञापन
शहर के गुरु तेज बहादुर बाजार स्थित इंद्रजीत वाली गली में रात करीब साढ़े 8 बजे तेजधार हथियारों से लैस 10-12 युवक आए। इसके बाद वे लेमिनेशन की दुकान चलाने वाले रमेश कुमार उर्फ करतार सिंह की दुकान पर पहुंच गए। इस दौरान रमेश दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन
हमलावरों ने दुकानदार रमेश पर हमला बोल दिया दिया। इसी बीच एक हमलावर युवक ने रमेश की गर्दन पर वार कर दिया। इससे उसकी गर्दन कट गई। दुकानदार के खून से लथपथ होने के बाद उसे मृत समझकर सभी हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास मौजूद दुकानदारों की भीड़ जुट गई। दुकानदारों ने आनन-फानन रमेश कुमार को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि अभी दुकानदार रमेश कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन