फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   She started blackmailing and demanded Rs 7 lakh, the accused couple was arrested

Sirsa News: पहले सहमति से बनाए संबंध फिर करने लगी ब्लैकमेल, मांगे 7 लाख रुपये, दबोचा गया आरोप दंपती

Sun, 16 Mar 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 16 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
She started blackmailing and demanded Rs 7 lakh, the accused couple was arrested
चोपटा (सिरसा)। सिरसा जिले के डिंग थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का खुलासा हुआ है। दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक दंपती ने पीड़ित से सात लाख रुपये मांगे। ऐसे में पीड़ित की पत्नी ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी दंपती को रंगेहाथों पुलिस से गिरफ्तार करवा दिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान जिला हिसार के ग्राम आदमपुर निवासी किरण और उसके पति मनोज कुमार के रूप में हुई। डिंग थाना पुलिस ने दंपती से एक लाख की ब्लैकमेल की राशि भी बरामद की है।
विज्ञापन

गांव रूपाना बिश्नोइया निवासी राजबीर की पत्नी पुष्पा ने डिंग थाना पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि वह आजकल प्रीतनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहतीं हैं। पुष्पा ने बताया कि सचिव रामपाल ने उनके पति की बात आरोपी किरण से करवाई थी। उसके बाद किरण और उसके पति की मोबाइल फोन पर बात होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात करते हुए एक दिन किरण ने राजबीर से मिलने की इच्छा जताई। उसने राजबीर से कहा कि वह उसे रुपये भेज दे तो वह उससे मिलने के लिए आ जाएगी। इसलिए राजबीर ने उसके बैंक खाते में 2,000 रुपये भेज दिए और दोनों ने आपसी सहमति से संबंध बनाए। उस मुलाकात के बाद किरण ने उसके पति को ब्लैकमेल किया। उसके पति ने किरण और उसके पति मनोज दोनों के फोन नंबरों को ब्लॉक कर दिया। ऐसा होने पर किरण ने उसके पति राजबीर के खिलाफ डिंग थाने में दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया।
आरोप है कि इसके बाद वह निरंतर रुपये मांगते हुए धमकी देती रही। इस बात को उसके पति ने रिकॉर्ड कर लिया। किरण ने उसके पति से केस वापस लेने का समझौता कर सात लाख रुपये मांगे। राजबीर ने सात लाख रुपये देने पर सहमति जताकर डिंग में 13 मार्च को साढ़े पांच लाख रुपये देने की बात कही।
इसका पता चलने पर पुष्पा अपने ससुर रमेश कुमार के साथ डिंग थाने में पहुंच गई और डिंग थाना प्रभारी को सारी जानकारी दी। उन्होंने ब्लैकमेल करने के आरोपी किरण और उसके पति को रंगेहाथों पकड़वाने की मांग की।
पुलिस ने इसके लिए विशेष दल का गठन किया। इसके तहत सिपाही अमित कुमार को साधारण वर्दी में पुलिस को रुपये देने की जगह पर पहले ही भेज दिया गया। इसके बाद पुष्पा और उसके ससुर रमेश कुमार को एक लाख रुपये देने के लिए मौके पर भेज दिया। एएसआई अनिल कुमार, महिला सिपाही मोनिका और अन्य पुलिसकर्मी भी मौके की ओर रवाना हो गए।
पुष्पा का पीछा करते हुए जब पुलिस की टीम हिसार रोड पर गांव बग्गुवाली मोड़ से आगे सर्विस रोड पर पहुंची तो टीम ने देखा कि पुष्पा और रमेश के साथ अन्य महिला, पुरुष अपने दो बच्चों के साथ खड़े थे। व्यक्ति अपने हाथ में पुष्पा के दिए हुए रुपये गिन रहा था। वहीं, पहले से मौके पर तैनात सिपाही अमित ने टीम को इशारा किया।

इस आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपती को मौके पर ही रंगेहाथों दबोच लिया। सभी नोटों के नंबरों का मिलान किया गया तो पुलिस में नोट किए गए नंबर वाले सभी नोट बरामद हुए। इसलिए दोनों आरोपी पति, पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ हनीट्रैप कर ब्लैकमेल करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed