फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sharad poornima celebrated in salasar dham

Sirsa News: सालासर धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बालाजी के जयकारों से गूंजा मंदिर

Mon, 26 Oct 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 26 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
sharad poornima celebrated in salasar dham
सिरसा। शरद पूर्णिमा महोत्सव के दौरान श्री सालासर धाम मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए
तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में रजतमयी प्रतिमाओं, स्वर्णमयी आभूषणों और गुंबजों का अनावरण
विज्ञापन


फोटो ---- 16

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को श्री सालासर धाम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। गांव-गांव से महिला, पुरुष और बच्चे ध्वजाएं लेकर बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
तीन दिवसीय पूर्णिमा महोत्सव के लिए मंदिर को कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों से मंगवाए गए रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर भक्त बालाजी महाराज की मनोहारी छवि के दर्शन को आतुर दिखा।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध किए थे। कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य भीड़ को व्यवस्थित करने तथा श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन करवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान गोपाल सर्राफ ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ रविवार को शहनाई वादन, मंगलगान और देहली पूजन के साथ हुआ। सोमवार को सुबह पांच बजे मंगलगान और देहली पूजन से कार्यक्रम शुरू हुए। इस दिन रजतमयी प्रतिमाओं, स्वर्णमयी आभूषणों और गुंबजों का अनावरण किया गया।

सोमवार के मुख्य अनुष्ठान
सुबह सवा छह बजे रजतमयी बालाजी प्रतिमाओं का अनावरण हुआ। सवा सात बजे स्वर्णमयी गणेश प्रतिमा और स्वर्णमयी बालाजी गुंबज का अनावरण किया गया। सुबह सवा आठ बजे बालाजी महाराज को स्वर्ण आभूषण अर्पित किए गए। सवा नौ बजे जयकारों के बीच बालाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण हुआ। सुबह दस बजे परिक्रमा में बालाजी की रजतमयी प्रतिमा का अनावरण किया गया।


आगामी कार्यक्रम
साढ़े दस बजे स्वर्णमयी गदा और सुबह 11 बजे बालरूप हनुमान के स्वर्णमयी आभूषणों का अनावरण हुआ। साढ़े 11 बजे बालाजी महाराज को सवामण लड्डू का भोग अर्पित किया गया। विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रधान गोपाल सर्राफ ने बताया कि 27 अक्तूबर को शाम सात बजे बालाजी महाराज की ज्योति प्रज्ज्वलित कर भव्य शृंगार आरती की जाएगी। रात साढ़े सात बजे श्री रामदूत सेवा मंडल के नंदपाल अग्रवाल संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का वाचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed