फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shakkar Mandauri, Jogiwala, Rupana Jatan, Sahuwala 2 villages of Sirsa district declared drug free.

Sirsa News: सिरसा जिले के शक्कर मंदौरी, जोगीवाला, रुपाणा जटान, साहूवाला 2 गांव नशा मुक्त घोषित

Mon, 01 Apr 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shakkar Mandauri, Jogiwala, Rupana Jatan, Sahuwala 2 villages of Sirsa district declared drug free.
सिरसा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। चोपटा थाना क्षेत्र के गांव शक्कर मंदौरी में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग पहुंची। गर्ग ने चोपटा थाना क्षेत्र के चार गांवों शक्कर मंदौरी, जोगीवाला, साहूवाला-2 तथा रुपाणा जटान को नशा मुक्त गांव घोषित करने के साथ ही उक्त गांवों के सरपंचों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान रस्साकशी तथा वॉलीबाल मैच का भी आयोजन कर युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। दीप्ति गर्ग ने कहा कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखे हुए है। इस अभियान की संपूर्ण कामयाबी के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प ले लेगा कि न तो वह नशा करेगा और न ही अपने आसपास नशा बिकने देगा तभी इस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव, गली तथा मोहल्ले की संपूर्ण जिम्मेदारी लेनी होगी और इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए जिला पुलिस की वॉलीबाल, हैंडबॉल, कबड्डी तथा क्रिकेट की चार टीमें गठित की गई है। पुलिस के जवान गांव दर गांव जाकर वहां के युवाओं के साथ मैच खेलकर उन्हें नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएसपी संजीव बल्हारा, चोपटा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवान, गांव दड़बा कलां सरपंच संतोष बेनीवाल, नाथूसरी चोपटा की सरपंच रीटा कासनिया, कुतियाना के सरपंच विनोद कुमार, शक्कर म॔ंदौरी के सरपंच श्रीचंद, जोगीवाला के सरपंच अनिल कुमार, साहू वाला -2 के सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र तथा रुपाणा के सरपंच कुलदीप कुमार, दीवान साहरण, सतवीर साहरण, भरत झाझड़ा, संजय साहरण सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच ग्रामीण तथा युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed