फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shaheed Bhagat Singh Stadium is a victim of chaos, helpless animals keep roaming around

Sirsa News: शहीद भगत सिंह स्टेडियम अव्यवस्था का शिकार, घूमते रहते हैं बेसहारा पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh Stadium is a victim of chaos, helpless animals keep roaming around
सिरसा। खेल विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहीद भगत सिंह स्टेडियम अव्यवस्था का शिकार हो गया है। स्टेडियम में प्रवेश करते ही इमारत खस्ताहाल है। इमारत के सभी शीशे टूट चुके हैं। स्टेडियम का हाल सुधारने के लिए अधिकारियों को बजट का इंतजार है। खिलाड़ियों की मांग है कि जल्द से जल्द जिम को ठीक कराया जाए। मंगलवार को संवाददाता ने स्टेडियम की पड़ताल की तो कई जगहों पर बदहाली का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन




शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्टेडियम में पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। हर रोज प्रशासनिक अधिकारी भी स्टेडियम में सुबह व शाम को सैर करने के लिए आते हैं। हर महीने होने वाले खिलाड़ियों के गेम्स भी होते रहते हैं। उसमें कोई न कोई प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हैं। हालांकि किसी का भी असुविधाओं की ओर ध्यान नहीं जाता।
विज्ञापन




बीच मैदान बेसहारा पशु बैठे आए नजर



स्टेडियम शहर का मुख्य मैदान है। यहां प्रतिदिन 3 हजार खिलाड़ी व युवा सुबह-शाम अभ्यास करने आते हैं। इसके अलावा करीब 1500 लोग दोनों वक्त में घूमने आते हैं। स्टेडियम की मुख्य बिल्डिंग के सभी शीशे टूटे पड़े हुए हैं। अगर कोई खिलाड़ी वहां पर खड़ा होता है तो कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। मैदान में दर्शकों के लिए लगाए गए बेंच टूटे चुके हैं। बीच मैदान में बेसहारा पशु विचरण करते दिखे। स्टेडियम के मुख्य मैदान जहां पर हर प्रकार के खेल होते है। वहां पर बेसहारा पशु बैठे हुए दिखाए दिए। वहीं, स्टेडियम में चारों तरफ गंदगी फैली हुई नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेसिंग ट्रैक पर उगी हुई हैं झाड़ियां

स्टेडियम में जिस मैदान पर खिलाड़ी दौड़ते है, उस मैदान के आसपास चारों तरफ झाड़ियां व घास उगी हुई दिखाई दी। गोला फेंकने वाली जगह पर क्षतिग्रस्त दिखाई दी। स्टेडियम में एक ही जगह पर पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगाया गया है। उसमें भी पानी नहीं मिला। ग्राउंड में लगे शेड टूट चुके हैं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि खिलाड़ी अपना अभ्यास कैसे करते होंगे।

एस्ट्रोटर्फ की कृत्रिम घास उखड़ना हुई शुरू



शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाया गया है, जिसमें कृत्रिम घास लगी हुई। इस मैदान में कृत्रिम घास बिना रखरखाव के कारण उखड़ना शुरू हो गई है। पानी न देने के कारण मैदान सूखने लगा है।








शहीद भगत सिंह स्टेडियम की मुख्य इमारत खस्ताहाल हो चुकी है, जिसका एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा जा चुका है। बजट आते ही इमारत की मरम्मत सहित अन्य काम करवाए जाएंगे।
-शमशेर सिंह, जिला खेल अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed