फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sewerage line will be changed in nine wards

शहर के नौ वार्डों में 4.53 करोड़ की लागत से बदली जाएगी सीवरेज पाइप लाइन

Wed, 04 Mar 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
sewerage line will be changed in nine wards
दो महीने पहले लीक हुई पुरानी सीवरेज लाइन। (फाइल फोटो) - फोटो : Sirsa
शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। सीवरेज जाम और बरसाती पानी की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब लगभग चार करोड़ 53 लाख रुपये का टेंडर लगाया था। मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग ने टेंडर खोल दिया है और इस बार पांच फर्मों के आवेदन आए। सबसे कम कीमत वाली फर्म को टेंडर अलॉट किया गया। हालांकि इसके वर्क अलॉटमेंट की अप्रूवल के लिए अब फाइल चीफ इंजीनियर के पास भेजी जाएगी। जिसके बाद फर्म को वर्क अलॉटमेंट किया जाएगा। नियमों के अनुसार फर्म को करीब डेढ़ साल में काम पूरा करना होगा। टेंडर की शर्तों के अनुसार प्रथम चरण में करीब 820 मीटर लंबी पाइप लाइन बदली जाएगी। दूसरे चरण में 2268 मीटर पाइप लाइन बदली जाएगी। तीसरे चरण में 26 हजार मीटर लंबी पाइप लाइन को बदला जाएगा। हालांकि आमतौर पर सीवरेज पाइप लाइन का डालने का प्रस्ताव छह महीने का रखा जाता है। लेकिन यह पाइप लाइन पुरानी गलियों में डाली जानी है, इसलिए खुदाई में समय लगेगा, साथ ही टेंडर में काम पूरा करने की अवधि लगभग डेढ़ साल रखी गई है।
विज्ञापन

शहर में कई कॉलोनियों में बरसात के सीजन में जलभराव होता है। वर्ष 2019 में बरसात के सीजन में लोगों ने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का घेराव किया था। अग्रवाल कॉलोनी में सीवरेज की समस्या को लेकर कई दिनों तक पानी जमा रहा, जनस्वास्थ्य विभाग ने तब इंजन लगाकर पानी निकाला था। इतना ही नहीं खैरपुर कॉलोनी के लोगों ने हिसार रोड पर सीवरेज समस्या को लेकर जाम लगा दिया था। यह हालात शहर के केवल अग्रसेन कॉलोनी ही नहीं बल्कि बेगू रोड पर नई कॉलोनियों के भी हैं। तब प्रशासन ने शहर की कई कॉलोनियों में सीवरेज पाइप लाइन को बदलने और नई विकसित कॉलोनियों में पाइप लाइन डालने का प्रपोजल तैयार करवाया था। जन स्वास्थ्य विभाग ने फरवरी में टेंडर लगाया था। हालांकि पहले 20 फरवरी को टेंडर खोला जाना था, लेकिन इसमें किसी भी फर्म ने आवेदन नहीं किया। इसके बाद टेंडर की तिथि बढ़ाई गई। अब तीन मार्च को दोबारा से टेंडर खोला गया तो पांच फर्मों में से सबसे कम रेट भरने वाली फर्म को टेंडर अलॉट किया गया।
विज्ञापन

शहर की इन कॉलोनियों में बदली जाएगी सीवरेज लाइन
वार्ड एक में शक्तिनगर, वार्ड चार में हुडा रोड, फ्रेंडस कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, बाबा भूमणशाह चौक से नई हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, जीटीएम कालोनी,वार्ड नौ में कीर्तिनगर, दशमेश नगर, वार्ड नंबर 13 में कल्याण नगर, शाह सतनामपुरा, प्रीत नगर, जगदंबे पेपर मिल और आसपास का क्षेत्र, परमार्थ कॉलोनी, शांतिनगर, सुखसागर कॉलोनी, वार्ड 14 में अग्रसेन कॉलोनी, वार्ड 22 में पीर बस्ती, वार्ड 21 में गोशाला मोहल्ला, वार्ड 31 में अहमदपुर रोड, लार्ड शिवा कॉलेज का क्षेत्र, वार्ड 24 में सरस्वती कॉलोनी में बदली जाएगी सीवरेज लाइन। इस टेंडर का लाभ वार्ड चार और वार्ड 13 की कॉलोनियों को सबसे ज्यादा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 13 में बेगू रोड पर कई कालोनियों में सबसे ज्यादा जलभराव होता है। चार करोड़ 53 लाख के टेंडर अलॉट होने से इन कालोनियों में जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा।
-जश्न इंसा, पार्षद वार्ड नंबर 13।
पांच फर्मों ने आवेदन किया था। सबसे कम वाले को टेंडर अलॉट किया गया है। मुख्यालय की अनुमति के बाद वर्क अलॉट कर दिया जाएगा।
-होशियार सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed