फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seventh day of Jaat reservation, protest, Sirsa

सातवें दिन भी धरने पर डटे रहे जाट

Sat, 04 Feb 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 04 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Seventh day of Jaat reservation, protest, Sirsa
जाट आरक्षण आंदोलन - फोटो : bureau

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान निर्दोष लोगों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमों को खारिज करने की मांग को लेकर शनिवार को सातवें दिन भी जाट सेक्टर-19 में धरने पर डटे रहे। शनिवार को दलीप कस्वां, विनोद ढाका ने क्रमिक भूख हड़ताल रखी। इस दौरान पुलिस के जवानों की तैनाती रही।

विज्ञापन

अवकाश के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी भी दिन भर धरनास्थल पर पहुंचे। उधर, जाट नेताओं ने अब गांवों का दौरा कर लोगों को धरना प्रदर्शन के प्रति जागरूक किया।

शनिवार को धरने की अध्यक्षता सर्व जाट संघ के प्रधान विकल पचार ने की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक जाटों का धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठे जाट समुदाय के लोगों ने कहा कि जाट आंदोलन के दौरान जिन लोगों पर झूठे मुकदमे बनाए गए थे, उनको खारिज करने की उनकी मुख्य मांग है।
विज्ञापन


धरनास्थल पर पुलिस तैनात रही। पचार ने कहा कि सुबह 10 से शाम चार बजे तक धरना जारी रहेगा। अवकाश होने के बावजूद आज धरने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति की जायजा लिया। इस अवसर पर कृष्ण ढाका, कृष्ण झोरड़, प्रदीप सिंवर, विनोद ढाका, चिरंजी, ख्याली राम हंजीरा, धर्मवीर गोदारा, रविल सिंवर, विरेंद्र न्योल, प्रवेश सिंवर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमों को खारिज करने की मांग
धरने में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार से गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन रणधीर जोधकां ने गांव जोधकां, कुसुंबी, कंवरपुरा, शेरपुरा, फुलकां आदि गांवों में जाकर लोगों को धरने में शामिल होकर जाट समाज के निर्दोष लोगों पर बने मुकदमों को खारिज करवाने की मांग को बल दें।


विकल पचार ने बताया कि हमने धरना शुरू करते समय प्रशासन को बताया था कि मांग पूरी नहीं हुई तो एक सप्ताह बाद धरने पर बैठने वाले लोगों की संख्या बढ़ा दी जाएगी और शनिवार से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है, क्योंकि आज पूरा एक सप्ताह हो गया है। अब रविवार से धरने पर बैठने वालों की संख्या में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। इसके लिए विभिन्न जाट नेता अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को निमंत्रण देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed