फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seven youths died due to intoxication in 18 days in Sirsa of Haryana

हरियाणा: सिरसा में 18 दिनों में नशे से सात युवकों की गई जान, पुलिस के ऑपरेशन क्लीन पर उठ रहे सवाल

Tue, 24 May 2022 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 May 2022 10:59 PM IST
सार

मंगलवार को भी नशे के आदी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सांसद सुनीता दुग्गल बोलीं कि नशा तस्करों पर सख्त कानून बनाने को लेकर मानसून सत्र में मुद्दा उठाया जाएगा। 

विज्ञापन
Seven youths died due to intoxication in 18 days in Sirsa of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo Pic.

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में नशीले पदार्थ के सेवन से युवाओं की मौत का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 18 दिनों में जिले में नशीले पदार्थ के सेवन से सात युवकों को मौत हो चुकी है। इससे अब पुलिस के ऑपरेशन क्लीन अभियान पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। मृतक की आयु 22 से 32 वर्ष औसतन है। पुलिस उनके परिजनों के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर रही है। वहीं सांसद सुनीता दुग्गल का कहना है कि नशा तस्करों पर सख्त कानून बनाने को लेकर वे मानसून सत्र में मुद्दा उठाएंगी। 

विज्ञापन


मंगलवार को कीर्तिनगर निवासी 28 वर्षीय युवक अजय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह लंबे समय से हर प्रकार के नशे पदार्थ का सेवन कर रहा था। युवक के पिता बख्शीश की 15 वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। बेटे के नशे का आदी होने के दुख से एक वर्ष पहले ही उसकी मां की मौत हो गई। मृतक की दो बहने है, जोकि विवाहित हैं। उन्होंने ही अजय की हालात बिगड़ने पर सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्होंने बताया कि अजय अविवाहित था और गलत संगत में पड़ने के कारण वह नशे का आदी हो गया था। पुलिस ने उसकी बहनों के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

 
15 वर्षों में परिवार हो गया खत्म, इंजेक्शन सहित हर प्रकार का करता था नशा 
गुरुनानक नगर निवासी मृतक के जीजा दीपक ने बताया कि मां की मौत होने के बाद अजय अकेला हो गया था। इसके बाद वह उसे अपने साथ रखते थे। लेकिन वह नशे का आदी होने के कारण घर से भाग जाता था। इंजेक्शन लगाने के कारण उसके पैर भी पूरी तरह से खराब हो चुके थे। उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी दाखिल करवाया लेकिन वह वहां से भी भाग जाता। उसकी तबीयत खराब होने के बाद वह उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के ऑपरेशन क्लीन का नहीं दिख रहा कोई असर 
नशे पर पाबंदी लगाने को लेकर पुलिस की ओर से ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया गया है, लेकिन अब उसका भी कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। पुलिस की ओर से गांवों को गोद लेकर वहां सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन फिर भी उन्हीं गांवों में नशे के सेवन से युवकों की मौत हो रही है और अन्य युवा भी नशे के आदी हो रहे हैं। 
 
पहला मामला
6 मई:
 ओढां के गांव घुकांवाली निवासी 25 वर्षीय राजेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने बताया कि राजेश कुमार नशे का आदी था। जिसके कारण उसको उसकी बहन के पास भेज दिया था। लेकिन जब वह पर पहुंचा तो उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

बीत दिनों में इन युवकों की नशे के सेवन से हुई मौत
7 मई : शहर के कल्याण नगर निवासी 21 वर्षीय शुभम का शव नागरिक अस्पताल के बाहर ग्रीन बेल्ट में पड़ा मिला। युवक का इलाज नागरिक अस्पताल के ओएसटी सेंटर में ही चल रहा था। वह दवाई लेने के लिए अस्पताल में आ रहा था, लेकिन उसके दोस्तों ने ग्रीन बेल्ट में बैठकर नशे का सेवन किया यहां पर शुभम की मौत हो गई। शुभम के हाथ में नशे का इंजेक्शन लगा हुआ मिला था। 

8 मई : रानियां के वार्ड नंबर आठ निवासी 23 वर्षीय युवक मंगा उर्फ सोनू की रानियां सुलतानपुरिया रोड के साथ खाली पड़े खेत में शव मिला था। युवक के हाथ में इंजेक्शन और पास नशे की गोलियां मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इतेफाकिया कार्रवाई की थी। 
 
18 मई : करीब 10 दिन बाद ही डबवाली के गांव सकताखेड़ा के पुराने पंचायत घर में 32 वर्षीय युवक गुरप्रीत उर्फ गोरी का शव मिला था। युवक के हाथ में नशे का इंजेक्शन लगा हुआ था। ओवरडोज लेने के कारण युवक की मौत हो गई थी। युवक विवाहित था और लंबे समय से युवक नशे का आदी था। 
 
21 मई: रानियां के वार्ड नंबर सात निवासी 22 वर्षीय वीर उर्फ वीरू की नशे की ओवरडोज लेने से मौत हो गई। नशेड़ी के परिजनों ने वार्ड वासियों द्वारा नशा की सप्लाई करने का आरोप लगा विरोध किया था। मृतक के पिता के बयान पर रानियां थाना पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।  
 
22 मई: डबवाली के ही गांव लोहगढ़ की नहर के पास एक युवक का शव बाइक पर पड़ा हुआ मिला था। युवक की पहचान राजस्थान के गांव ढाबा निवासी 20 वर्षीय अभय के रूप में हुई थी। युवक के भाई सुनील के बयान पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
 

जिले में बढ़ रहे नशे के नेटवर्क को रोकने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशे के सप्लायरों की धरपकड़ करने में सिरसा पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर है। नशे के सप्लायरों के लिए सख्त कानून बनाने को लेकर मुद्दा मानसून सत्र में उठाया जाएगा। कानून बनने के बाद नशे की सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कई राज्यों में नशा की सप्लाई करने वाले अपराधियों को मृत्यु दंड देने का भी प्रस्ताव पास किया गया है। हरियाणा मुख्यमंत्री को भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। - सुनीता दुग्गल, सांसद, सिरसा। 

नशे का सेवन करने वालों के लिए क्लब की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्लब ने 200 युवाओं को अपने साथ जोड़ा है, जो हर रोज अलग-अलग खेल का अभ्यास करने के लिए मैदान में पहुंचते है। खेलों की तरफ बढ़ावा देकर युवाओं की नशे की पूर्ति को कम किया जा रहा है। क्लब की ओर से कबड्डी, वॉलीबाल और क्रिकेट टूर्नामेंटों का भी आयोजन किया जा रहा है। नशे के कई युवाओं को जागरूक कर उन्होंने उसे अपने साथ भी जोड़ा है। - लवप्रीत, प्रधान, खैरेंका क्लब, सिरसा।

 

नशे की सप्लाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे की आदी की मौत होने पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। लोहगढ़ में युवक की मौत होने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरजीत सिंह, पुलिस प्रवक्ता, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed