फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seven-year-old girl who went to the field with grandfather died due to drowning in the canal

दादा के साथ खेत में गई सात वर्षीय बच्ची की नहर में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old girl who went to the field with grandfather died due to drowning in the canal
बडागुढ़ा। गांव शेखुपुरिया में अपने दादा के साथ खेत में गई सात वर्षीय बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शेखुपुरिया निवासी वजीर सिंह अपनी सात वर्षीय पोती ईशा को साथ लेकर खेत में गया था। वजीर सिंह खेत में कार्य करने लग गया तथा बच्ची खेलने में मशगूल हो गई। इसी दौरान वह साथ लगती नहर की तरफ चली गई। वजीर सिंह ने जब बच्ची को इधर-उधर देखा तो नहर किनारे उसकी चप्पल पड़ी दिखाई दी। वजीर सिंह ने इसकी सूचना घर पर दी तो परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना देते हुए नहर में ईशा की तलाश की। काफी तलाश के बाद ईशा का शव जोधपुरिया हेड से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed