{"_id":"684db944241e5ed9550ba722","slug":"seven-and-a-half-lakh-rupees-were-extorted-in-the-name-of-freeing-a-youth-from-cia-custody-case-registered-sirsa-news-c-21-hsr1034-647283-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीआईए की हिरासत से युवक को छुड़ाने के नाम पर हड़पे साढ़े सात लाख रुपये, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीआईए की हिरासत से युवक को छुड़ाने के नाम पर हड़पे साढ़े सात लाख रुपये, केस दर्ज
Sat, 14 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करने के मामले में आरोपी युवक को सीआईए की गिरफ्त से छुड़ाने के नाम पर उसके दोस्त ने घरवालों से साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कालांवाली थाना पुलिस ने आरोपी गांव लकड़ावाली निवासी गुरसेवक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर पांच कालांवाली निवासी जगदीश राय ने बताया कि वह हृदयरोगी हैं। वे 10 मई को अपने बेटे जोगिंदर पाल के साथ दवा लेने के लिए सिरसा जा रहे थे। जब वे तारूआना रोड पर पहुंचे, तभी बोलेरो सवार पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका और गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी में किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान न मिलने पर भी उसके बेटे को गाड़ी में बैठाकर सीआईए कालांवाली थाने में ले गए। कुछ देर बाद पुलिस उसके बेटे को लेकर घर आई और घर की तलाशी ली। यहां भी कुछ नहीं मिला, फिर नोहरे का ताला तोड़कर दवाइयों के तीन कार्टून बरामद किए।
इसके बाद पुलिस अपनी गाड़ी में दवाइयों व उसके बेटे जोगिंदर को साथ ले गई। जगदीश राय का कहना है कि जब उन्होंने अपने बेटे जोगिंदर के बारे में गांव लकड़ावाली निवासी गुरसेवक सिंह से बात की तो उसने कहा कि उसका जानकार सीआईए कालांवाली में तैनात है और सीआईए वाले 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर जोगिंदर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस बना देंगे।
विज्ञापन
पीड़ित ने दामाद से मांगे तीन लाख रुपये
जगदीश राय ने बेटे जोगिंदर को बचाने के लिए अपने दूसरे बेटे शिंद्र से बात की और अपने दामाद मोहन लाल से पैसे मांगे। दामाद ने तीन लाख रुपये देने की बात की। इसके बाद सोने की चेन बेचकर साढ़े 6 लाख का इंतजाम किया। यह राशि उसके बेटे शिंद्र सिंह ने गुरसेवक सिंह को दे दी।
आरोपी ने एक लाख रुपये और मांगे
जगदीश राय ने बताया कि आधे घंटे के बाद गुरसेवक सिंह का फोन आया। उसने कहा कि सीआईए एक लाख रुपये और मांग रहे हैं। ये पैसे ड्रग कंट्रोलर को देने हैं। यदि पैसे नहीं दिए तो घर, दुकान व नोहरा सील कर देंगे। उसने गुरसेवक से एक बार बेटे जोगिंदर से बात करवाने का आग्रह किया, लेकिन उसने बात नहीं करवाई। इसके बाद बेटे शिंद्र ने एक लाख रुपये का इंतजाम करके गुरसेवक को दिए। जगदीश राय ने बताया कि 10 जून की देर शाम तक उसका बेटा जोगिंदर घर नहीं आया। गुरसेवक सिंह ने साढ़े सात लाख रुपये लेकर भी उसके बेटे जोगिंदर को सीआईए से न छुड़ाया और न ही उससे बात करवाई।
आरोपी से बरामद किए जाएंगे रुपये : जांच अधिकारी
जांच अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है कि आरोपी गुरसेवक सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर हड़पे गए साढ़े सात लाख रुपये बरामद किए जाएंगे। आरोपी जोगिंदर पाल के पास से सीआईए ने प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की थी। इस मामले में आरोपी जोगिंदर पाल जेल में है। आरोपी गुरसेवक सिंह ने उसके घरवालों से सीआईए के नाम से साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए।