फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Set-3 exam from today: 1.53 lakh students from class 1st to 12th will appear for the exam

सेट-3 परीक्षा आज से : पहली से 12वीं कक्षा के 1.53 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Set-3 exam from today: 1.53 lakh students from class 1st to 12th will appear for the exam
सिरसा। सेट-3 परीक्षा के लिए स्कूल मुखियाओं की ईमेल पर जिला शिक्षा विभाग ने प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका की छपाई के लिए सॉफ्ट कॉपी डाल दी है। अब स्कूल अपने स्तर पर बुधवार को होने वाली परीक्षा के लिए छपाई करवाएगा। बुधवार से शुरू होने वाली परीक्षा में इस बार पहली से 12वीं कक्षा के 1 लाख 53 हजार 67 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

एनसीईआरटी की ओर से भेजी गई सॉफ्ट कॉपी को जिला शिक्षा विभाग कार्यालयों से जिले के सभी राजकीय स्कूलों में भेज दिया गया है। स्कूल मुखिया अपने स्तर पर विद्यार्थियों की संख्या अनुसार प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका की छपाई स्कूल बजट में पड़ी राशि का प्रयोग कर करवाएगा। स्कूल में उन्हीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जिनकी परीक्षा है, बाकी सभी कक्षाओं की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

23 दिसंबर तक चलेंगी परीक्षाएं
पहली से 12वीं कक्षा तक होने वाली सेट-3 की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा के पहले दिन चौथी से 9वीं व 11वीं, 12वीं की परीक्षा होगी, जबकि तीसरी और 10वीं कक्षा की परीक्षा 16 से शुरू होगी। वहीं पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थी को सेट-3 की परीक्षा मौखिक रूप से कक्षा अध्यापक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेट परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका की छपाई के लिए सॉफ्ट कॉपी भेज दी गई है। स्कूल मुखिया द्वारा प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका की छपाई करवा बच्चों में वितरित की जाएगी।
- संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed