फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Service is a powerful medium for a stress-free and balanced life: Chhabra

सेवा ही तनावमुक्त और संतुलित जीवन का सशक्त माध्यम : छाबड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Service is a powerful medium for a stress-free and balanced life: Chhabra
डबवाली।वरच्युस भवन में क्लब का 44वां स्थापना दिवस मनाते हुए क्लब सदस्य। क्लब
डबवाली। वरच्युस क्लब सदस्यों की ओर से रविवार को क्लब का 44वां स्थापना दिवस वरच्युस भवन में मनाया गया। क्लब सदस्यों के साथ-साथ नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान संगीतमय सत्संग का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधि डॉ. प्रेम छाबड़ा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में सेवा ही तनावमुक्त और संतुलित जीवन का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रभु भक्ति, संतुलित आहार और निस्वार्थ सेवा से आत्मिक शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन


क्लब के मुख्य सलाहकार, शिक्षाविद् स्व. आत्मा राम अरोड़ा को स्मरण करते हुए उनके सामाजिक योगदान को नमन किया गया। यह संदेश आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की ओर से भी दिया गया है। भजन गायक धनंजय शर्मा ने आर्ट ऑफ लिविंग के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। क्लब सचिव नरेश शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं क्लब के चीफ कोऑर्डिनेटर ने शिक्षा, योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कला एवं खेल के क्षेत्र में क्लब द्वारा संचालित स्थायी प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में क्लब के संस्थापक केशव शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि वरच्युस क्लब इंडिया की स्थापना मानवता की सेवा और समाज कल्याण के उद्देश्य से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब का 44 वर्षों का इतिहास निरंतर सेवा, जागरूकता और सकारात्मक समाज सेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में करुणा, सहयोग और सेवा की भावना को सशक्त करना अत्यंत आवश्यक है और उन्हें गर्व है कि क्लब के सदस्य इस संकल्प के साथ निरंतर समाज सेवा में कार्यरत हैं। इस मौके पर परमजीत कोचर, वेद कालड़ा, तरसेम गर्ग, जितेंद्र शर्मा, डॉ. बीर चंद गुप्ता, सोनू बजाज, मनोज शर्मा, प्रणव ग्रोवर, लवलीन नागपाल, ज्ञानी ज्ञान सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed