{"_id":"5eee4b2b8ebc3e4337590dab","slug":"send-budget-for-new-icu-sirsa-news-rtk5603708115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए आईसीयू के लिए विभाग ने मुख्यालय को भेजा दो करोड़ 30 लाख का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आईसीयू के लिए विभाग ने मुख्यालय को भेजा दो करोड़ 30 लाख का बजट
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें सिरसा स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय को नए आईसीयू का नक्सा और बजट भेज दिया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 2 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट मुख्यालय को पेश किया है। नए आईसीयू के बाद जिला सिविल अस्पताल में 13 बेड होंगे। जिले में अभी कुल 3 बेड हैं। जिले में नये बेड आने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और भी सुलभ हो जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर सुविधाएं देने के लिए सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन निरंतर प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए सीएमओ ने मुख्यालय को मांग भेजी थी कि जिले में इमरजेंसी वार्ड में नए आईसीयू बेड दिए जाएं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से 10 बेड की मांग की थी जो पूरी तरह मोनिटराइज्ड हो। जिसपर मुख्यालय ने विभाग से पूरे बजट और आईसीयू के नक्से की मांग की, जो विभाग के सिविल सर्जन ने मुख्यालय को सौंप दिया। इसमें विभाग ने करीब दो करोड़ 30 लाख रुपये का बजट तैयार किया है और वहीं बीएडंआर विभाग से नक्सा लेकर मुख्यालय को सौंप दिया है। स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही नए आईसीयू के लिए बेड मिल जाएंगे, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर होंगी।
कोरोना संक्रमण के दौरान मिले थे दो बेड
जिला स्वास्थ्य विभाग को आईसीयू के लिए दो बेड कोरोना संक्रमण के दौरान मिले थे। वहीं जिले में एक बेड पहले से ही मौजूद था। नए बेड आने के बाद जिले में 13 बेड हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जिन बेडों की मांग कि है वह पूरी तरह मॉनिटराइज्ड है। जिसमें ऑक्सीजन बेड सेट मॉनिटर लगा होगा, जो पूरी जानकारी देगा।
विज्ञापन
पुराने भवन में ही बनेगा नया आईसीयू
जानकारी के अनुसार जो सिविल अस्पताल में नए आईसीयू के लिए 10 बेड और आने हैं। वह पहले से बनी इमरजेंसी की इमारत में बने हॉल में ही सेट करवाया जाएगा। अभी उन हॉल में वार्ड बनाया गया है, जहां आपातकाल के मरीज होते हैं। उन्हीं में नए बेड लगाए जाएंगे।
आईसीयू के लिए नक्सा और बजट भेज दिया है। इसके लिए लगभग दो करोड़ 30 लाख रुपये का बजट भेजा गया है। आईसीयू में नए बेड आने से जिले के लोगों के लिए फायदा होगा। इलाज में भी बेहतरी आएगी।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग।