{"_id":"69cebb00ff3eb42a030fd637","slug":"self-census-from-16-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155856-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 से शुरू होगा स्वजनगणना और मकानों का सूचीकरण कार्य : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 से शुरू होगा स्वजनगणना और मकानों का सूचीकरण कार्य : उपायुक्त
Fri, 03 Apr 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनगणना निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला अधिकारियों की बैठक ली
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में आगामी जनगणना की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से जनगणना निदेशक (ऑपरेशन) ललित जैन ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉफ्रेंस के उपरांत उपायुक्त शांतनु शर्मा ने जिला स्तर पर नियुक्त चार्ज ऑफिसरों को निर्देश दिए कि हाउस लिस्टिंग और जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जनगणना को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
बैठक में नगराधीश अजय सिंह, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हिमांशु, पीओ अमिता चौधरी तथा सहायक ललित सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
स्कूलों के माध्यम से जनगणना को लेकर किया गया जागरूक
इसके तहत गांवों और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए ताकि लोग सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों में विद्यार्थियों के माध्यम से भी जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। इसके लिए पंफलेट वितरित किए जाएं जिससे विद्यार्थी अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
1 मई से 30 मई तक भवन सूचीकरण जनगणना शुरू होगी
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि हरियाणा में 1 मई से 30 मई तक भवन सूचीकरण जनगणना शुरू होगी। इसमें 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन की अवधि तय की गई है। इसमें नागरिक स्वयं अपने भवन सूचीकरण और आवास जनगणना के बारे में डिजिटल माध्यम से जानकारी भर सकेंगे। इससे जनगणना कार्य में पारदर्शिता आएगी और गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। इसके अलावा, 1 मई से 30 मई तक प्रगणक की ओर से घर-घर जाकर मकानों की गणना व मकानों का सूचीकरण किया जाएगा।