{"_id":"626d7d6d2b74cd655f7588ab","slug":"selected-ten-places-to-set-up-fruit-and-vegetable-stalls-in-the-city-sirsa-news-hsr63045314","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में फल-सब्जी की रेहड़ियां लगाने के लिए ने दस स्थानों का चयन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में फल-सब्जी की रेहड़ियां लगाने के लिए ने दस स्थानों का चयन किया
विज्ञापन
सिरसा में टाउन पार्क के पास लगी फल-सब्जी की रेहड़ियां।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में फल-सब्जी रेहड़ी के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। शहर में आंबेडकर चौक से परशुराम चौक व सांगवान चौक से शिव चौक तक बड़ी संख्या में रेहड़ियां लगती हैं। शाम के समय यहां खरीददारों की भीड़ लगने के चलते वाहन लेकर निकलना मुश्किल हो जाता है। अब नगर परिषद की ओर से शहर में दस स्थानों का चयन किया गया है, जहां पर फल-सब्जी रेहड़ी लगेगी।
करीब एक हजार फल-सब्जी की रेहड़ियां बाजार में अनेेक स्थानों पर लगती है। इन रेहड़ियों के चलते यहां पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से पिछले लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। नप अधिकारियों ने शहर में निरीक्षण कर ऐसे स्थानों का चयन किया है, जहां पर रेहड़ियां लगने के बाद यातायात जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी तथा स्थायी स्थान मिलने के बाद फल-सब्जी बेचने वालों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थायी स्थान का चयन होने के बाद नप रेहड़ी यूनियन के साथ बैठक शहर में लगने वाली रेहड़ियों को चिह्नित स्थान पर लगवाएगी।
इन स्थानों का हुआ चयन
- किसान चौक से हुडा चौक
- पुरानी कचहरी रोड पर फाटक के साथ रेलवे पार्क व टाउन पार्क
- आईटीआई चौक
- जगदंबे पेपर मिल रोड
- स्काउट चौक से सुभाष चौक
- न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बरनाला रोड
- सब्जी मंडी रानियां रोड
- संजीवनी अस्पताल पुल के नीचे
- वाल्मीकि चौक
- जनता भवन रोड-जगदेव सिंह चौक
बाजार में फल-सब्जी की रेहड़ियों के कारण जाम की परेशानी आ रही है। इस समस्या के समाधान को लेकर शहर में अनेक स्थानों का चयन किया गया है, जहां पर इन रेहड़ियों को स्थायी स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को आ रही परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
-जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा