{"_id":"2d75dea9d76077c8d522f70f6618b95e","slug":"security-police-took-stock-of-disguise","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेष बदलकर एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेष बदलकर एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
sirsa
Updated Mon, 30 Jun 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम लुटेरों को पकड़वाने के एक लाख का इनाम घोषित करने के बाद रविवार रात पुलिस अधीक्षक मितेश जैन बुलेट पर सवार होकर शहर की सड़कोें पर निकल पडे़। एसपी के इस निरीक्षण की किसी को भनक तक नहीं लगी। उन्होंने रात को वेशभूषा बदली और देर रात तक बाइक लेकर अपने निवास से शहर की ओर रवाना हो गए।
एसपी मितेश जैन ने बरनाला रोड, अंबेडकर चौक, सुरखाब चौक, परशुराम चौक, बेगू रोड, जगदेव चौक, सिटी थाना रोड, रानियां रोड, लाल बत्ती चौक डबवाली रोड सहित सभी पुलिस नाकों का जायजा लिया। कई स्थानों पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक को पहचाना तक नहीं। एसपी ने गश्त में लगी सभी पीसीआर की लोकेशन जानी और स्वयं वहां जाकर देखा कि पीसीआर निर्धारित जगह पर है या नहीं।
ठेकों के बाहर शराब पी रहे लोगों को दबोचा
सुरक्षा के तामझाम बिना शहर में भेष बदलकर बाइक पर सवार एसपी ने शिव चौक स्थित शराब ठेके के बाहर कई लोगाें को नशे में हुड़दंग करते देखा तो मोटरसाइकिल रोककर उनके पास जा पहुंचे। हंगामा करने वालों को एसपी ने स्वयं दबोचा और फोन करके मौके पर पुलिस बल बुलाया। पुलिस सभी हुड़दंगियों को गिरफ्तार करके थाने ले आई। इसके बाद एसपी सब्जी मंडी पहुंचे तो वहां भी शराब के ठेके बाहर कुछ लोग हंगामा करते मिले। एसपी खुद ही उन्हें खदेड़ने लगे तभी पुलिस बल वहां पहुंच गया और हंगामा करने वालों को गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन
नहीं पहचान पाए चौकी प्रभारी
शहर के बाजारों और चौकों का जायजा लेने के बाद एसपी मितेश जैन ने पुलिस चौकियों का रुख किया। सबसे पहले एसपी खैरपुर पुलिस चौकी पहुंचे। एसपी बाइक चौकी से दूर खड़ी करके अंदर पहुंचे। चौकी प्रभारी एसआई रामकुमार चौकी में मौजूद थे। वे एसपी को पहचान नहीं सके। एसपी ने चौकी प्रभारी रामकुमार से कहा कि ‘सर मेरी बाइक चोरी हो गई है’ चौकी प्रभारी बोले कि बैठो, मुलाजिम रोटी खा रहा है, उसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। पुलिस अधीक्षक चौकी में रखे मेज पर बैठ गए और बातें करने लगे।
15 मिनट बाद चौकी प्रभारी बातों से समझ गए कि ये तो जनाब हैं, फिर क्या था चौकी प्रभारी रामकुमार कुर्सी से खडे़ होकर सेल्यूट करते हुए बोले ‘जय हिंद सर’। चौकी प्रभारी ने बताया कि एसपी भेष बदलकर आए थे, इसलिए पहचान नहीं पाए। एसपी ने उन्हें गश्त तेज करने व संदिग्धों को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। खैरपुर चौकी के बाद पुलिस अधीक्षक बस अड्डा चौकी पहुंचे, जहां भी इसी प्रकार की स्थित देखी गई। फैंसी पेंट शर्ट पहने नवनियुक्त एसपी को पुलिस कर्मचारी नहीं पहचान सके। चौकी प्रभारी देसराज बरनाला रोड क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। एसपी ने चौकी मेें बैठे पुलिस कर्मचारियों के कामकाज व बोलचाल का तौर तरीका देखा। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियाें को गश्त पर जाने को कहा। भेष बदलकर आए चौकी में आए एसपी ने पुलिस कर्मचारियों के पसीने छुड़ा दिए।
हां, भेष बदलकर जायजा लिया : एसपी
पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने बताया कि उन्होंने रविवार रात को भेष बदलकर बुलेट बाइक पर सवार होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वे रात को जिलेभर में औचक निरीक्षण करते रहेंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत का उन्हें पता चलता रहेगा। उन्हाेंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी पर लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी।