फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   second round census training on 24

Sirsa News: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों का प्रशिक्षण 24 को

Wed, 19 Aug 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
second round census training on 24
प्रशिक्षण में कार्यों और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के लिए जिले में 24 अगस्त को प्रशिक्षण आयोजित होगा। इसमें चार्ज अधिकारियों, जनगणना क्लर्कों और तकनीकी सहायकों को शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण में दूसरे चरण के कार्यों और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।
निदेशालय के पत्र के अनुसार, दूसरे चरण में हाउस-लिस्टिंग ब्लॉकों से जनसंख्या गणना के लिए गणना ब्लॉक तैयार किए जाने हैं। इसके साथ ही संक्षिप्त परिवार सूची बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

इन कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। निदेशालय द्वारा नियुक्त जिला समन्वय अधिकारी इस प्रशिक्षण का संचालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराधीश अजय सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सटीकता, आपसी समन्वय और समयबद्धता को आवश्यक बताया।


प्रशिक्षण में ये दिए निर्देश
नगराधीश ने कहा कि प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गंभीरता से समझना चाहिए। आगामी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी चार्ज अधिकारियों, जनगणना क्लर्कों और तकनीकी सहायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। यह निर्देश जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed