{"_id":"65ad4620020f0d21d30b6e5a","slug":"second-pre-board-examination-of-class-10th-and-12th-in-the-district-from-23-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13968-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में दसवीं व बारहवीं कक्षा के द्वितीय प्री-बोर्ड परीक्षा 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में दसवीं व बारहवीं कक्षा के द्वितीय प्री-बोर्ड परीक्षा 23 से
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग ने दसवीं व बारहवीं कक्षा के द्वितीय प्री-बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इसके अनुसार दसवीं व बारहवीं कक्षा की द्वितीय प्री बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो जाएगी। दो कक्षाओं की परीक्षा 3 फरवरी तक संपन्न हो जाएगी।
शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षा विभाग को प्री-बोर्ड की परीक्षा 30 जनवरी तक संपन्न करवाने के निर्देश जारी किए गए थे। निदेशालय ने प्रदेशभर के शिक्षा विभाग के लिए प्रश्न पत्रों को छपवाने के लिए 5.21 लाख रुपये का बजट जारी किया है। निदेशालय द्वारा भेजी गई प्रश्न पत्रों को सीडी शिक्षा विभाग को मिल चुकी है। इसमें से दसवीं और बारहवीं कक्षा के प्रश्न पत्र बनाकर विभाग को भेजे गए हैं। डेटशीट के अनुसार दसवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा 23 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेंगी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा भी 23 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगी।
इस प्रकार होगी परीक्षा
दिनांक दसवीं और बारहवीं
- 23 जनवरी, हिंदी-- - हिंदी कोर व इलेक्टिव
- 24 जनवरी, संस्कृत, उर्दू पंजाबी व अन्य-- - सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमेस्ट्री
- 25 जनवरी, सोशल साइंस-- -- अंग्रेजी कोर व इलेक्टिव
- 29 जनवरी, गणित-- -- गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस व पब्लिक एड
- 30 जनवरी, अंग्रेजी-- -- इकोनॉमिक्स, होम साइंस
- 31 जनवरी, साइंस-- -- फाइन आर्ट, म्यूजिक, एग्रीकल्चर
- 1 फरवरी, कोई पेपर नहीं-- - कंप्यूटर साइंस, भूगोल, एनएसक्यूएफ
- 2 फरवरी, कोई पेपर नहीं-- -- संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, फिजिकल साइंस
- 3 फरवरी, कोई पेपर नहीं-- -, इतिहास, फिजिक्स, अकाउंटेंसी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- निदेशालय की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें 30 जनवरी तक दसवीं व बारहवीं की द्वितीय प्री बोर्ड की परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एससीईआरटी की ओर से सीडी के माध्यम से प्रश्न पत्र बनाकर भेजे जाएंगे। जिन्हें प्रिंट करवाकर विद्यार्थियों को परीक्षा वाले दिन दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षा विभाग को प्री-बोर्ड की परीक्षा 30 जनवरी तक संपन्न करवाने के निर्देश जारी किए गए थे। निदेशालय ने प्रदेशभर के शिक्षा विभाग के लिए प्रश्न पत्रों को छपवाने के लिए 5.21 लाख रुपये का बजट जारी किया है। निदेशालय द्वारा भेजी गई प्रश्न पत्रों को सीडी शिक्षा विभाग को मिल चुकी है। इसमें से दसवीं और बारहवीं कक्षा के प्रश्न पत्र बनाकर विभाग को भेजे गए हैं। डेटशीट के अनुसार दसवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा 23 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेंगी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा भी 23 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगी।
विज्ञापन
इस प्रकार होगी परीक्षा
दिनांक दसवीं और बारहवीं
- 23 जनवरी, हिंदी
- 24 जनवरी, संस्कृत, उर्दू पंजाबी व अन्य
- 25 जनवरी, सोशल साइंस
- 29 जनवरी, गणित
- 30 जनवरी, अंग्रेजी
- 31 जनवरी, साइंस
- 1 फरवरी, कोई पेपर नहीं
- 2 फरवरी, कोई पेपर नहीं
- 3 फरवरी, कोई पेपर नहीं
विज्ञापन