फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Second physical counseling today, 433 graduate seats in National and Women's College vacant

दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग आज, नेशनल व महिला कॉलेज में स्नातक की 433 सीटें रिक्त

Sun, 01 Nov 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Second physical counseling today, 433 graduate seats in National and Women's College vacant
राजकीय महिला महाविद्यालय। (फाइल फोटो) - फोटो : Sirsa
स्नातक कक्षाओं में दाखिले को लेकर सोमवार को दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग होगी। फिजिकल काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थी संबंधित कॉलेजों में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। नेशनल कॉलेज में बीए, अर्थशास्त्र ऑनर्स, बीएससी मेडिकल व नॉन मेडिकल व बीए सायंकालीन व महिला कॉलेज में बीए व बीकॉम की सीटें रिक्त पड़ी है।
विज्ञापन

कॉलेजों ने स्नातक की रिक्त सीटों पर दो नवंबर को विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए एक और मौका दिया है। विद्यार्थी सुबह दस बजे कॉलेज पहुंचकर फिजिकल काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में चल रही फिजिकल काउंसिलिंग की तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर कर दी है। कॉलेजों में अगर दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी अगर सीटें रिक्त रहती है तो कॉलेज प्रशासन 5 नवंबर से पहले और काउंसिलिंग भी कर सकता है। बता दें कि फिजिकल काउंसिलिंग के बाद ही कॉलेज मेरिट सूची जारी करेगा। सूची जारी होने के बाद विद्यार्थी उसी रात 12 बजे तक अपने लिंक पर जाकर ऑनलाइन फीस भर सकता है। रात 12 बजे के बाद लिंक खत्म हो जाएगा और सीट को अगली फिजिकल काउंसिलिंग के लिए रिक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह है सीटों का ब्योरा
राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए कक्षा की 16 सीटें व बीकॉम की 21 सीटें फिजिकल काउंसिलिंग के लिए खाली है। वहीं नेशनल कॉलेज में बीए की 91 सीटें, बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स की 27, बीए सायंकालीन की 221 सीटें, बीएससी मेडिकल 28, बीएससी मेडिकल की 18 व बीकॉम की 11 सीटें फिजिकल काउंसिलिंग के लिए रिक्त है। कुल मिलाकर 433 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
स्नातक कक्षाओं की रिक्त सीटों पर 2 नवंबर को कॉलेज में सुबह 10 बजे फिजिकल काउंसिलिंग होगी। विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग के लिए अपने मूल दस्तावेज साथ लेकर आए। अगर इस काउंसिलिंग के बाद भी सीटें रिक्त रहती है तो कॉलेज 5 नवंबर तक भी फिजिकल काउंसिलिंग कर सकता है।
-विवेक गोयल, एडमिशन इंचार्ज, नेशनल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed