फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Second dose of vaccine due to three lakh beneficiaries, department will run Har Ghar Dastak campaign

तीन लाख लाभार्थियों की ड्यू हुई वैक्सीन की दूसरी डोज, विभाग चलाएगा हर घर दस्तक अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Second dose of vaccine due to three lakh beneficiaries, department will run Har Ghar Dastak campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण करवाने के प्रति लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले के तीन लाख लाभार्थियों की वैक्सीन लगवाने की तिथि भी अब ड्यू हो चुकी है। इसके अलावा 12 से 14 वर्ष के 67 फीसदी लाभार्थियों ने पहली और 90 फीसदी लाभार्थियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है। इसको अब गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से हर घर दस्तक अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
जिले में कोरोना का अब केवल एक ही मरीज सक्रिय है, जबकि बीते एक सप्ताह में 10 लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं, लोग भी वैक्सीन लगवाने में रुचि दिखाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से तय किया गए लक्ष्य में भी पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब 40 टीमों को फील्ड में उतारा जाएगा। ये टीमें गांव और शहर के हर घर में पहुंचकर वैक्सीन से वंचित रहे लाभार्थियों को पहली व दूसरी डोज लगाएंगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज 50 केंद्रों पर लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

12 से 14 वर्ष के 33 फीसदी पात्रों ने ही लगवाया पहला टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 से 14 वर्ष के 48 हजार 820 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी थी, लेकिन अभी तक 33 फीसदी लाभार्थियों को पहली और 10 फीसदी लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी डोज ही लग पाई है। स्कूल मेें छुट्टियां होने के कारण लाभार्थी कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अब आगे नहीं आ रहे है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें सेंटरों पर वैक्सीन लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 17 वर्ष के 69 फीसदी लाभार्थियों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज
विभाग की ओर से 15 से 17 वर्ष के 71 हजार 200 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जानी थी, लेकिन 64 फीसदी लाभार्थियों को ही पहली डोज और 31 फीसदी लाभार्थियों को दूसरी डोज लग पाई है। जबकि 69 फीसदी लाभार्थी वैक्सीन लगवाने के लिए अभी आगे नहीं आए हैं। हालांकि इन लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए अभी विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।

इन लाभार्थियों को लगी वैक्सीन
आयु वर्ग, पहली, दूसरी
12 से 14 16483 5256
15 से 17 45825 22501
18 से 44 633399 467082
45 से 59 220844 188325 1078
60 से अधिक 158728 138648 8073
पहली डोज कुल : 1089297
दूसरी डोज : 836211
बूस्टर डोज : 12334
40 टीमें घरों में पहुंचकर लगाएगी लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब हर घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए विभाग की ओर से टीमों का गठन भी कर लिया गया है। विभाग की 40 टीमों को फील्ड में उतारा जाएगा। टीमें पहले, दूसरी व बूस्टर डोज न लगवाने वाले लाभार्थियों को घर में पहुंचकर वैक्सीन लाएंगी। नितिन सोमानी, इंचार्ज, वैक्सीनेशन प्रक्रिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed