फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SDO Anchal Jain, accused in financial fraud case of Rs 2.38 crore, gets anticipatory bail

Sirsa News: 2.38 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी मामले में आरोपी एसडीओ अंचल जैन को मिली अग्रिम जमानत

Thu, 01 May 2025 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 01 May 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
SDO Anchal Jain, accused in financial fraud case of Rs 2.38 crore, gets anticipatory bail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जन स्वास्थ्य विभाग में हुए 2 करोड़ 38 लाख रुपये के घोटाले में आरोपी एसडीओ अंचल जैन को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। वीरवार को न्यायमूर्ति राजेश भारद्वाज की अदालत ने उन्हें यह राहत दी।
इस मामले में 13 अक्टूबर 2022 को सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच रिपोर्ट के आधार पर जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन आरएस मलिक, एसडीओ कालू राम, एसडीओ आशीष गर्ग, एसडीओ अंचल जैन, जेई सीता राम और ठेकेदार जयप्रकाश गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 2019 में ठेकेदार प्रकाश गर्ग (निवासी बेगू रोड) को 10 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने, जलघर के पांच बड़े टैंकों की मरम्मत, बैड मरम्मत, चारदीवारी निर्माण, रेनोवेशन और पंप चैंबर के निर्माण कार्य का ठेका दिया गया था। कुल टेंडर राशि 2 करोड़ 38 लाख 5 हजार रुपये थी। ठेकेदार ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया, फिर भी विभागीय अधिकारियों ने फर्जी बिल तैयार कर पूरी राशि जारी कर दी, जो सीधे ठेकेदार को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा होने पर सीएम फ्लाइंग ने जांच की और रिपोर्ट के आधार पर पुलिस केस दर्ज कराया। इससे पहले इसी मामले में आरोपी कालू राम, आशीष कुमार और आरएस मलिक को सिरसा की सत्र अदालत से जमानत मिल चुकी है, जबकि जयप्रकाश गर्ग और अंचल जैन की जमानत याचिकाएं पहले खारिज हो गई थीं। अब हाईकोर्ट ने अंचल जैन को अग्रिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed