{"_id":"6b0723d8226e9507a00ab006","slug":"sdm-inspected-civil-hospital-sirsa-news-c-128-1-svns1027-169147-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एसडीएम ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एसडीएम ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते हुए उपमंडल अधिकारी । विभाग
Link Copied
डबवाली। उपमंडल अधिकारी योगेश दिल्होर ने बुधवार को नागरिक अस्पताल डबवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों को दी जा रहीं सेवाओं की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं होगी। मरीजों और उनके परिजनों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इससे इंतजार के दौरान लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। योगेश दिल्होर ने कहा कि नागरिक अस्पताल में हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना प्राथमिकता है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए। मरीजों को उपचार के साथ-साथ उनकी उचित देखभाल और सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।