फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SDM did surprise inspection, checked the quality of under-construction streets

एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, निर्माणाधीन गलियों की गुणवत्ता जांची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
SDM did surprise inspection, checked the quality of under-construction streets
एसडीएम की उपस्थिति में नवनिर्मित गली में मैटीरियल की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद की ओर से बनाई जा रही गलियों को लेकर ठेकेदारों की लापरवाही सामने आ रही हैं। शिकायतें आई तो नगर परिषद के प्रशासक एसडीएम जयवीर यादव ग्राउंड रिएलिटी जांचने के लिए फील्ड में उतरे। उन्होंने शहर के चार वार्डों की 8 से ज्यादा गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां एक ओर कई गलियों का लेवल दोबारा सुधारने के ठेकेदार को निर्देश दिए वहीं दूसरी ओर जो गलियां कई वर्षों से खस्ताहाल थी, उनकी जांच की। अब एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए ताकि गलियों का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन

नप की ओर से हाल ही में 300 से ज्यादा गलियां बनाई गई हैं। इसके अलावा अभी भी करीब 100 गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। शहरवासियों की ओर से शिकायतें आ रही थी कि ठेकेदारों ने लापरवाही से काम किया है। कहीं गलियों का लेवल खराब है तो कहीं घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने के भी आरोप लगे हैं। ऐसे में एसडीएम जयवीर यादव ने फिजिकल सत्यापन करने का फैसला किया।
विज्ञापन

नप टीम के साथ फील्ड में उतरे एसडीएम, गलियां खुदवाकर देगी वास्तविकता
एसडीएम जयवीर यादव ने मंगलवार को दोपहर बाद औचक निरीक्षण शुरू किया। उनके साथ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक, एक्सईएन अजय पंघाल, एमई जय सिंह, जेई राकेश कुमार सहित कर्मचारी ओम प्रकाश भी साथ थे। उन्होंने शहर के वार्ड 9, 10, 11 और 20 में जाकर निर्माणाधीन और नवनिर्मित गलियों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने गलियों की फिजिकल सत्यापन की और मौके पर ही कागजात से मिलान किया कि क्या नियम अनुसार ही गलियों का निर्माण हुआ है या नहीं। एक गली में जांच के दौरान एसडीएम ने देखा कि गली का लेवल सही नहीं था। उन्होंने तुरंत प्रभाव से अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठेकेदार से लेवल ठीक करने के लिए कहें। इसके अलावा कई जगह एसडीएम ने नवनिर्मित गलियों को उखड़वाकर भी देखा कि क्या मैटीरियल सही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी गलियां भी जांची, अब एस्टीमेट बनाकर करवाया जाएगा निर्माण
शहर के कई क्षेत्रों से शिकायतें आ रही थी कि गलियां खस्ताहाल हैं लेकिन इन गलियों का निर्माण नहीं किया जा रहा। ऐसे में एसडीएम ने मौके पर जाकर जांचा और वास्तविकता भी देखी। इसके बाद अब उक्त गलियों का एस्टीमेट बनाने के भी निर्देश दिए ताकि गलियों का निर्माण करवाया जा सके।

शिकायतें मिल रही थी कि जो गलियां बनी हैं, उनमें लेवल सही नहीं है और मैटीरियल भी सही प्रयोग नहीं हुआ। इसकी जांच के लिए औचक निरीक्षण किया गया है। गली का लेवल ठीक करने के अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कुछ गलियां खस्ताहाल थी, उनकी भी वास्तविकता देखी है। अब एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि गलियों का निर्माण करवाया जा सके।
-जयवीर यादव, एसडीएम, सिरसा।

नवनिर्मित गलियों को उखड़वाकर जांचते एसडीएम जयवीर यादव।

नवनिर्मित गलियों को उखड़वाकर जांचते एसडीएम जयवीर यादव।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed