{"_id":"66d66222146759553e03a8b8","slug":"sdm-advised-sst-and-fst-officers-to-be-vigilant-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-125098-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एसडीएम ने एसएसटी और एफएसटी के अधिकारियों को दी सतर्कता की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एसडीएम ने एसएसटी और एफएसटी के अधिकारियों को दी सतर्कता की सलाह
Tue, 03 Sep 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते सिरसा। एडीएम अर्पित संगल।
सिरसा। एसडीएम अर्पित संगल ने चुनाव प्रक्रिया के तहत गठित स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) और सचल दल (एफएसटी) के सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबसे जरूरी है कि अपनी ड्यूटी भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप करें। अपनी ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और आदर्श चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) के पालन के लिए अपने इलाकों में कड़ी निगरानी करें।
एसडीएम अर्पित ने कहा कि इन दलों से जुड़े सभी अधिकारी विधानसभा आम चुनाव की चुनावी प्रक्रिया के दौरान पुलिस विभाग के दलों के साथ बेहतर तालमेल करें। अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें ताकि कोई भी व्यक्ति एमसीसी का उल्लंघन न कर सके। यदि कहीं पर एमसीसी के उल्लंघन की सूचना मिलती है तो उस पर तुरंत नियमानुसार कार्रवाई करें। प्रशिक्षण के दौरान सी-विजिल इनवेस्टिगेटर ऐप (सीविजिल) और इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम एप (ईएसएमएस) की कार्यप्रणाली भी जान लें।
उन्होंने टीमों को उनके कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऐप और कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली सूचना और शिकायत पर एफएसटी त्वरित कार्रवाई करे। वहीं, एसएसटी निर्धारित नाकों पर वाहनों की जांच करें ताकि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अवैध धन और शराब आदि एक स्थान से दूसरे स्थान तक न पहुंचाई जा सके। किसी भी प्रकार संदिग्ध बरामदगी होने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों को दी सतर्कता की सलाह
सिरसा। निर्वाचन अधिकारी अर्पित संगल ने सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष डबवाली विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करवाने के लिए सेक्टर अधिकारी सजग और सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी निभाएं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी को अवगत करवाएं। सेक्टर ऑफिसर अपने बूथों का व्यक्तिगत तौर पर निरीक्षण करें और बूथों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। क्रिटिकल बूथों पर विशेष निगरानी की जाए।
उन्होंने कहा कि मतदान करवाने में सेक्टर अधिकारी का अहम योगदान होता है। इसलिए वे कर्तव्य निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाएं और प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं।