फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Scooty rider woman arrested with 300 grams of heroin

Sirsa News: स्कूटी सवार महिला 300 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 24 Jun 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider woman arrested with 300 grams of heroin
सिरसा। सीआईए पुलिस सिरसा ने स्कूटी सवार एक महिला को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। महिला की पहचान कनिका उर्फ किन्नू पत्नी मोनू, निवासी माधोसिंघाना हाल रानियां रोड, सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस उक्त महिला को पहले भी पति के साथ हिसार टोल प्लाजा पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार हो चुकी है। महिला का उसका पति भी नौ जून को रानियां रोड से काबू किया गया था।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक सुखचैन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान रानियां रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान स्कूटी सवार महिला ने पुलिस को देखकर खिसकने का प्रयास किया। पुलिस ने शक की बिनाह पर उक्त महिला को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि उक्त हेरोइन को सिरसा तथा उसके आसपास क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला तस्कर के पति मोनू को नौ जून को सीआईए ने करीब 10 लाख रुपये की 101.50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। इसके अलावा करीब एक वर्ष पूर्व पति-पत्नी कनिका तथा मोनू करीब 45 लाख रुपये की 435 ग्राम हेरोइन के साथ मय्यड़ टोल प्लाजा हिसार से भी पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed