{"_id":"590238ed4f1c1be959c0cbb2","slug":"school-teacher-hit-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल टीचर पर लाठियों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल टीचर पर लाठियों से हमला
amarujala/Sirsa
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक अध्यापिका पर लाठियों से हमला हो गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन मधुबाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बरनाला रोड स्थित न्यू सतलुज स्कूल में बतौर टीचर कार्यरत हूं। न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में उसका घर है। मधुबाला का कहना है कि बुधवार शाम करीब साढे़ पांच बजे उसकी बेटी काजोल बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी कि पड़ोसियों का कुत्ता गेट पर शौच करने लगा। उसकी बेटी ने कुत्ते को भगाया तो कुत्ते का मालिक अनमोल ने काजोल को बाल से पकड़ा और मारपीट करने लगा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर टीचर मधुबाला उसे छुड़वाने आई तो अनमोल ने लाठी से उसपर हमला कर दिया। लाठी से ताबड़ तोड़ हमले से मधुबाला व उसकी बेटी काजोल बुरी तरह घायल हो गई। पड़ोसी की महिलाओं ने दोनों को संभाला। हमलावर अनमोल ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर हुडा चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी रन सिंह का कहना है कि घायल टीचर मधुबाला के बयानों पर आरोपी हमलावर अनमोल पर जबरन घर में घुसने, हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा।