फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   School DPE accused of assaulting student

स्कूल के डीपीई पर छात्र से मारपीट करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
School DPE accused of assaulting student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा सदर थाना क्षेत्र के गांव के सरकारी स्कूल में दो छात्रों के बीच मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। इस झगड़े में एक छात्र के परिजनों ने स्कूल के डीपीई पर छात्र से मारपीट करने काआरोप लगाया है। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्र के परिजनों के खिलाफ भी स्कूल में सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। सदर थाना की मल्लेकां चौकी पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र के गांव में स्थित सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। इस मामले में एक छात्र की मां ने सदर थाना सिरसा की मल्लेकां चौकी पुलिस में शिकायत दी कि उसके बेटे की स्कूल के डीपीई ने बिना वजह पिटाई की। इस वजह से उसके सिर व शरीर पर चोटें आई। इस मामले में डीपीई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि 18 अगस्त को स्कूल के नौंवी कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें एक छात्र के हाथ में पहने कड़े से दूसरे छात्र को चोट लग गई और उसके कान से खून आने लगा। इसके बाद डीपीई ने छात्र का प्राथमिक उपचार कर दूसरे छात्र को डांटकर समझा दिया। इस मामले में मारपीट करने वाले छात्र के घर फोन कर शिकायत दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि शनिवार सुबह उस छात्र के स्वजन पांच छह लोगों के साथ उसके दफ्तर में घुस गए व अभद्र व्यवहार करने लगे। उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। बाद में स्टाफ सदस्यों ने आकर बीचबचाव किया, तो उन्होंने अध्यापकों से भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed