{"_id":"581b78204f1c1bd6354364be","slug":"school-bus-impound-captured-bus-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजात न होने पर दो बसों को किया इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजात न होने पर दो बसों को किया इंपाउंड
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी किए दिशा निर्देशों के अनुसार वीरवार को रोडवेज विभाग सिरसा के सहायक सचिव ने क्षेत्र के स्कूलों की बसों की जांच की और जांच दौरान एक स्कूल की दो बसों को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन
रोडवेज विभाग सिरसा के सहायक सचिव राजकुमार राणा ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा जारी किए दिशा निर्देशों के अनुसार उन्होंने मंडी के स्कूलों की बसों की जांच की। जांच दौरान एक स्कूल की बसों पर नंबर प्लेट सही नहीं थी और बस पर हेल्पलाइन नंबर भी अंकित नहीं था जिस पर उन्हें चेतावनी देते हुए उक्त कमियों को दूर करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
दूसरे स्कूल की बसों की भी नंबर प्लेट सही नहीं थी और फर्स्ट एड बॉक्स भी मौजूद नहीं था जिस पर उन्हें भी कमियां दूर करने के लिए चेतावनी दी। तीसरे स्कूल की दो बसों के कागज पूरे नहीं होने व सीटें सही न होने के कारण उन्हें थाने में खड़ा करा दिया गया। अन्य स्कूल की बसों में फर्स्ट एड बॉक्स मौजूद न होने सहित अन्य कमियां पाई गई जिस पर उन्हें चेतावनी देते कमियों को दूर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के सख्त निर्देश है कि स्कूल बसों की समय समय पर जांच की जाए, अगर भविष्य में किसी स्कूल की बस में खामियां पाई गई तो वे उसका चालान काटेंगे और थाना में बंद करेंगे।
विज्ञापन