फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Scheme: As soon as the smoke rises in the civil hospital, the siren will ring, the sprinkler system will be activated

योजना : नागरिक अस्पताल में धुआं उठते ही बजेगा सायरन, स्प्रिंकलर सिस्टम हो जाएगा एक्टिव

Tue, 07 Mar 2023 07:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 07 Mar 2023 07:31 AM IST
विज्ञापन
Scheme: As soon as the smoke rises in the civil hospital, the siren will ring, the sprinkler system will be activated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नागरिक अस्पताल में आग की घटना पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग फायर फाइटिंग सिस्टम लगाएगा। इसके साथ ही भवन में सभी वार्डों में लाइन बिछाई जाएगी। अस्पताल के किसी भी वार्ड में धुआं उठते ही सायरन बजेगा, इसके साथ ही स्प्रिंकलर सिस्टम एक्टिव हो जाएगा और पानी की बौछारें निकलेगी। इससे आग पर तुरंत काबू पा लिया जाएगा। इस पूरे सिस्टम पर 15 लाख रुपये की लागत आएगा। विभाग ने इस संबंध में मुख्यालय को पत्र लिखा है।
नागरिक अस्पताल में हर रोज एक हजार के करीब जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में कुल 160 बेड हैं। बीमारी के अनुसार मरीजों को दाखिल करने के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए है। अगर वार्ड में आग लगने कोई घटना होती है तो उस पर काबू पाने के लिए यहां पर केवल अग्निशमन यंत्र ही उपलब्ध हैं। ऐसे में नागरिक अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यालय को मांग भेजी गई थी। इसके लिए 15 लाख का प्रपोजल तैयार किया गया था। शनिवार को यमुनानगर के अस्पताल के निक्कू वार्ड में हुई आग लगने की घटना के बाद सिरसा में भी जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसके लिए विभाग ने पत्र लिखकर इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए कहा है। इसके बाद मुख्यालय ने भी अपने स्तर पर ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से नागरिक अस्पताल में फायरिंग फाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

---
अस्पताल में आग पर काबू लगे हैं केवल अग्निशमन यंत्र
नागरिक अस्पताल में काफी संख्या में लोग जांच करवाने के लिए पहुंचते है। डॉक्टरों व सभी वार्डों में इलेक्ट्रिक मशीनें लगी हुई है। ऐसे में अगर यहां पर आग लगने की कोई घटना होती है तो इसका नुकसान मरीजों के साथ साथ नागरिक अस्पताल के स्टाफ और कर्मचारियों को भी उठाना पड़ेगा। अस्पताल में अभी सभी वार्डों में केवल अग्निशमन यंत्र ही लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी वार्ड के आईसीयू सेंटर में लगा ही है फायर अलर्ट सिस्टम
नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही फायर सिस्टम लगा हुआ है। यहां पर मरीजों की जांच करने के लिए वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण रखे हुए हैं। आईसीयू वार्ड में लगे करीब 10 बेडों पर ही इसका लाभ मिलेगा। शेष वार्ड में आग पर काबू पाने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है।

----------
लघु सचिवालय में लंबे समय से खराब पड़ा है फायर सिस्टम
जिले के लघु सचिवालय में भी लंबे समय से फायर सिस्टम खराब पड़ा है। सचिवालय के चारों तरफ पाइप लाइन डाली गई है, लेकिन वह भी लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लघु सचिवालय में अग्निशमन यंत्र के अलावा आग पर काबू पाने के लिए उपकरण नहीं है। लघु सचिवालय में आगजनी की घटना होती है तो यहां पर जिलेभर का रखा हुआ रिकार्ड क्षतिग्रस्त हो जाएगा।


वर्जन
अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के मुख्यालय को प्रपोजल भेजा गया है। मुख्यालय की ओर से अब इसकी अनुमति दी जानी है। मुख्यालय अब अपने स्तर पर ही संबंधित विभाग के साथ बातचीत कर रहा है। जल्द ही सिस्टम लगने की उम्मीद है। अभी अस्पताल में अग्निशमन यंत्र ही लगाए हैं। - डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed