फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Scheduled caste students coming from two kilometers away will get cycles

दो किलोमीटर दूर से आने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मिलेंगी साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste students coming from two kilometers away will get cycles
सिरसा। जिले के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को शिक्षा निदेशालय की ओर से मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना
विज्ञापन

के तहत साइकिले दी जाएंगी। इसके लिए पहले जिला शिक्षा विभाग स्कूल में साइकिल मेला लगाएगा। विद्यार्थियों को साइकिल दिलवाने के लिए विभाग के पास 5 लाख रुपये का बजट भी आ चुका है। हालांकि विद्यार्थियों को साइकिल दिलवाने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक साइकिल कंपनियों को सूचित नहीं किया गया।
राजकीय स्कूलों में छठी कक्षा में पढ़ रहे अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना के तहत साइकिल दी जानी है। जिले के राजकीय स्कूलों में करीब 7900 विद्यार्थी अनुसूचित जाति से है। अब स्कूल मुखिया द्वारा यह देखा जाएगा कि यह विद्यार्थी कितनी दूरी से स्कूल आता है। इसकी सूची बनाकर स्कूल मुखिया जिला शिक्षा विभाग को भेजेगा। इसके बाद साइकिल मेले में विद्यार्थियों को साइकिल पसंद करवाई जाएगी। जिला शिक्षा विभाग की ओर से चयन विद्यार्थियों के खाते में राशि डाली जाएगी। विद्यार्थी द्वारा अधिक मूल्य की साइकिल पसंद करने पर शेष राशि उन्हें खुद अदा करनी होगी।
विज्ञापन

दो किलोमीटर दूर से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के लिए योजना
राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के उन विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध करवाने के लिए मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना बनाई है। इस योजना का लाभ दो या दो से अधिक किलोमीटर की दूरी तय कर सरकारी स्कूल में आते हैं। उन विद्यार्थियों को मिलेगा। योजना के तहत लड़कियों को 20 इंची व लड़कों को 22 इंची की साइकिल मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए लड़कों को साइकिल पर 3000 रुपये और लड़कियों के लिए 2800 रुपये की राशि उनके खाते में जिला शिक्षा विभाग द्वारा डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल मेले के लिए अभी साइकिल कंपनियों को सूचित किया जा रहा है। अगस्त माह में ही साइकिल मेले का आयोजन करवाया जाएगा। इसमें स्कूल से दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को साइकिल पसंद करने के लिए बुलाया जाएगा।
- आत्म प्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed