फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Schedule released for admission in PG courses, will be able to apply online from July 11

Sirsa News: पीजी कोर्सों में दाखिल के लिए शेड्यूल जारी, 11 जुलाई से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Schedule released for admission in PG courses, will be able to apply online from July 11
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय कॉलेजों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले सभी महाविद्यालय 8 से लेकर 10 जुलाई तक अधिकारिक वेबसाइट पर सीटों की जानकारी देंगे।
जिला के सभी राजकीय महाविद्यालयों में पीजी कोर्सों की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी। दाखिले के पहले चरण में मेरिट सूची के आधार पर दाखिलें होंगे। दूसरे चरण में ओपन काउंसिलिंग के तहत विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। शेड्यूल के अनुसार, 10 जुलाई तक कॉलेजों को अपने संस्थान के कोर्स, सीट और फीस की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को 14 दिनों का समय दिया गया है। 28 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे 31 अगस्त तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन



आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य

स्नातक की तरह पीजी में दाखिले के लिए भी परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। आवेदन के लिए विभाग की ओर से 100 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा गया है। निर्धारित नियमों के तहत ही दाखिला प्रक्रिया चलेगी। विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है पीजी के दाखिलों का शेड्यूल

10 जुलाई तक कॉलेज कोर्स, सीट और फीस की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करेंगे।

11 से 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।

13 से 25 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापित।

28 जुलाई को मेरिट सूची ।

31 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे।

01 अगस्त से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होंगी।

02 अगस्त से दोबारा पोर्टल खुलेगा और ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले देंगे।


वर्जन
कॉलेजों में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। इस दौरान 11 जुलाई से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। पहली मेरिट सूची 28 जुलाई को लगाई जाएगी। - डॉ. विवेक गोयल, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed