फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SC commission summoned investigation report from SP

Sirsa News: एससी आयोग ने एसपी से तलब की जांच रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
SC commission summoned investigation report from SP
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की गर्भवती महिला प्रोफेसर को प्रताड़ित करने के मामले में हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले में अब आयोग ने पुलिस अधीक्षक से जांच रिपोर्ट तलब की है। आयोग की ओर से जारी किए पत्र में कहा गया है कि इस बारे जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच रिपोर्ट दो सप्ताह के अंदर आयोग को भिजवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के विधि विभाग की अंश कालिक महिला प्रोफेसर रवि ने विभाग के चेयरमैन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत राज्यपाल, कुलपति, पुलिस अधीक्षक व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से की थी। महिला प्रोफेसर ने शिकायत में तत्कालीन विधि विभाग के चेयरमैन डॉ. अशोक मक्कड़ के खिलाफ केस दर्ज की मांग की है।
विज्ञापन


यह था मामला





दरअसल, विधि विभाग में अंश कालिक शिक्षक के पद पर महिला प्रो रवि कार्यरत है। उनके पति भी विभाग के अंदर अनुबंधित प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। दोनों अग्रसेन कॉलोनी में रहते है। प्रो रवि के पति प्रो. राकेश सैनी ने बताया कि उनकी पत्नी ने विभाग के नए विभागाध्यक्ष को 23 अप्रैल 2025 को ही मैटरनिटी लीव के लिए आवेदन दे दिया था। हाजिरी की सारी कॉपी मेल के माध्यम से भेज दी थी। विभागाध्यक्ष बार बार हाजिरी रजिस्टर के साथ विवि में आने का दबाव बना रहे थे। अप्रैल माह की उन्हें सैलरी तक नहीं दी गई है। 9 मई को पत्र भी थमा दिया गया है कि आपको बिना पे के मैटरनिटी लीव पर भेजा जाता है। इसके बाद भी बार बार छात्रों को घर पर भेजकर हाजिरी रजिस्टर लेकर आने को कहा। किसी तरह से वह कार्यालय पहुंचीं तो विभागाध्यक्ष ने उन्हें बातें सुनानी शुरू कर दी। मानसिक तनाव के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच की तो बताया कि मानसिक तनाव के कारण गर्भावस्था पर दबाव पड़ रहा है। इन्हें पहले भी चैकअप के दौरान बताया था कि मानसिक रूप से परेशान न हो। इसके बाद हालत को देखते हुए गायनी वार्ड में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed