फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Savita Poonia reached Jodhkan after receiving the Padma Shri award, but was not welcomed in the village.

Sirsa News: पद्मश्री सम्मान के बाद जोधकां पहुंचीं सविता पूनिया, गांव में नहीं हुआ स्वागत

Thu, 25 Jun 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Savita Poonia reached Jodhkan after receiving the Padma Shri award, but was not welcomed in the village.
पद्मश्री सम्मान के बाद गांव पहुंचीं सविता पूनिया को मिठाई खिलातीं उनकी मां। स्रोत : परिजन
डिंग मंडी। भारतीय महिला हॉकी टीम की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सविता पूनिया पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने के बाद वीरवार को अपने गांव जोधकां पहुंचीं। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री मिलने के बाद गांव लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल रहा। घर पहुंचने पर उनकी माता ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सविता के साथ उनके भाई, भाभी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिवार ने उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। सविता के पिता महेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी बेटी ने कठिन मेहनत और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। सविता ने पूरे देश में सिरसा और हरियाणा का नाम रोशन किया है। हमारी इच्छा है कि गांवों की अन्य बेटियां भी उससे प्रेरणा लें और अपने सपनों को पूरा करें।
विज्ञापन

गांव में स्वागत न होने पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि होना तो चाहिए था लेकिन उनको किसी से कोई नाराजगी नहीं है। सविता की सफलता से यदि अन्य बेटियां भी प्रेरणा लेकर खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ती हैं तो यह उनके परिवार के लिए सबसे बड़ी खुशी और स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सविता पूनिया ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने उनके सफर में सहयोग किया। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकती हैं, जरूरत केवल मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की है। मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा बेटियां खेलों से जुड़ें। यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। पद्मश्री सम्मान मिलने से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है तथा वह भविष्य में भी खेल और समाज के क्षेत्र में योगदान देने का प्रयास करती रहेंगी।




सोशल मीडिया पर नेताओं और विभिन्न संगठनों ने दीं बधाइयां
पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने के बाद सविता पूनिया के गांव पहुंचने पर किसी बड़े स्वागत समारोह का आयोजन नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार गांव में न तो कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया और न ही प्रशासन का कोई प्रतिनिधि स्वागत के लिए पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने ही उनका स्वागत किया। हालांकि सोशल मीडिया पर नेताओं और विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई दी, लेकिन गांव में उनके आगमन पर अपेक्षित स्तर का स्वागत नहीं होने की चर्चा पूरे क्षेत्र में रही। ग्रामीणों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी के सम्मान में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed