{"_id":"664f4701e48fdf9a3a0b7239","slug":"satta-ka-sangram-amar-ujala-team-reached-sirsa-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: सिरसा पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, नेताओं से जाना प्रत्याशियों का विजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: सिरसा पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, नेताओं से जाना प्रत्याशियों का विजन
Thu, 23 May 2024 07:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 May 2024 07:09 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज सिरसा पहुंचा। यहां पार्टी प्रतिनिधियों से पार्टियों का विजन जाना और उनसे जनता के सवाल पूछे।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम: अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा सिरसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिरसा लोकसभा क्षेत्र के युवा मतदाताओं से विकास, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय मुद्दों पर बात की गई, तो शाम को नेताओं से बातचीत की। बता दें कि सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा ने अशोक तंवर और कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को चुनावी मैदान में उतरा है। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला माना जाना रहा है।
कांग्रेस नेता पीसीसी मेंबर नवीन केडिया ने कहा कि यह चुनाव सिरसा की बेटी नवीन सैलजा का चुनाव है और 25 मई को कांग्रेस बड़े बहुमत से जीतने जा रही हैं। उन्हाेंने कहा कि बहन सैजला दलबीर सिंह की बेटी हैं, उन्होंने यहां बहुत काम किए हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल के काम गिनवाए। उन्होंने कहा कि सैलजा ने यहां स्कूलों को अपग्रेड कराया, यहां पर स्टेडियम बनवाया। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र की बातें भी मीडिया के सामने रखी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए कांग्रेस काम करेगी। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी के लिए अलग से फंड बनाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि माेदी सरकार में मीडिल क्लास गरीबी में गया है। उन्हें फिर से ऊपर उठाने का काम कांग्रेस करेगी।
भाजपा नेता करण दुग्गल ने अशोक तंवर पर बार-बार पार्टी बदलने के सवाल पर कहा कि वो सिस्टम में लड़े हैं। वे नायाब हीरा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको पहचाना है और कमल का फूल देकर उनको यहां चुनाव में भेजा। उन्हाेंने कहा कि हमारी पार्टी में प्रत्याशियों की भरमार है। जनता के सर्वे के आधार पर अशोक तंवर को टिकट दिया गया है। वहीं सुनीता दुग्गल के टिकट कटने पर कहा कि पार्टी को उनसे कुछ और काम लेना होगा। पार्टी सब अच्छा करेगी।
वहीं जजपा नेता नीतिन ने कहा कि हमारी पार्टी ने रमेश खटक को टिकट दिया है, वो तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने साढ़े चार साल में जो कार्य किए हैं उनको लेकर जनता में जा रहे हैं। साथ ही सिरसा लोकसभा के काम भी जनता के बीच रख रहे हैं। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन सरकार में किए गए कार्यों को गिनवाया। उन्होंने कहा कि युवाओं की अगर किसी ने सोची तो वो दुष्यंत चौटाला ने सूनी। उन्होंने कहा कि हमने युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिया था। उन्होंने पूरे हरियाणा में किए गए कार्यों को भी गिनवाया।
इनेलो नेता महावीर शर्मा ने कहा कि यह इनेलो का गढ़ अब भी है। पहले भी था और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि इनेलो के नेता चौधरी देवीलाल ने यहां के लोेगों को जमीन का मालिकाना हक दिलाया। उन्होंने बुढ़ापा पेंशन शुरू की। उन्होंने कहा कि अब सिरसा के अंदर सड़के टूटी हुई है। सीवरेज की समस्या भी बड़ी है। इसके अलावा भी उन्होंने कई कमियां गिनवाई। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और घोटालों को भी उनके मुद्दे बताया।