{"_id":"5e0e251b8ebc3e87d0130ac9","slug":"sarpanch-sirsa-news-rtk535319534","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वागत द्वार पर सरपंच का नाम लिख प्रतिनिधि ने लगवाई अपनी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वागत द्वार पर सरपंच का नाम लिख प्रतिनिधि ने लगवाई अपनी तस्वीर
विज्ञापन
sarpanch
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त द्वारा महिलाओं को घूंघट प्रथा से बाहर आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसमें विशेषकर गांव की कमान संभाल रही महिला सरपंचों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन फिर भी पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को समानता का अधिकार नहीं दिया जा रहा। ऐसा ही कुछ देखने को मिला गांव बडागुढ़ा खंड के गांव बप्पां में। जहां सरपंच प्रतिनिधि ने गांव में बनाए गए दो स्वागत द्वारों पर महिला सरपंच का सिर्फ नाम लिखवाया तथा खुद की बड़ी फोटो लगाकर उसके नीचे सरपंच प्रतिनिधि लिखवाकर उपायुक्त के प्रयासों को ठेंगा दिखाया है। प्रतिनिधि द्वारा सरपंच की जगह अपनी फोटो लगवाना चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल पंचायत द्वारा बप्पां में ढाबां व नेजाडेला-सिरसा रोड पर दो स्वागत गेट बनवाए गए हैं। जिन पर एक तरफ शहीद उधम सिंह, डॉ. भीमराव आंबेडकर व दूसरी तरफ सरपंच प्रतिनिधि अनूपचंद ने अपनी फोटो लगवाई है। जबकि सरपंच बिमला देवी का एक तरफ सिर्फ नाम लिखकर औपचारिकता निभाई गई है। इसी विषय को लेकर एसएस बोर्ड के पूर्व सदस्य सुखदेव सिंह, बंसीलाल बिश्नोई, पंच प्रवीण मुुटेजा, श्याम लाल व इंद्रजीत ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरपंच प्रतिनिधि ने गुरु नानक देव की फोटो के बराबर अपनी फोटो लगाई है जो बिल्कुल अनुचित है। ये गुरुनानक देव जी का सम्मान नहीं अपमान है।
इसमें गलत ही क्या है
सरपंच प्रतिनिधि अनूपचंद ने तर्क दिया कि इसमें गलत ही क्या है। स्वागत द्वाराें पर हमने महापुरुषों की फोटो लगाकर उनका सम्मान किया है। मैंने अपनी फोटो के साथ सरपंच प्रतिनिधि भी तो लिखवाया है, इसके साथ ही सरपंच का नाम भी लिखवाया गया है।
पंचायती कार्यों में प्रतिनिधि का नाम लिखना अनुचित
स्वागत द्वार पर सरपंच के अलावा प्रतिनिधि का फोटो तो दूर की बात उसका नाम भी नहीं लिखा जा सकता। पंचायतों कार्यों में सरपंच प्रतिनिधि का नाम लिखना अनुचित है। अगर ऐसा है तो गलत है इस बारे सरपंच से जवाबतलबी की जाएगी। अगर पंचायती फंड से स्वागत द्वार पर प्रतिनिधि का फोटो लगाया गया है तो इस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-ओमप्रकाश, बीडीपीओ (बडागुढ़ा)