{"_id":"65e8addb7ccae5bb520dbedb","slug":"sarpanch-manjubala-of-panniwala-mota-became-an-example-of-water-power-sirsa-news-c-128-1-svns1027-116291-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जलशक्ति की मिसाल बनीं पन्नीवाला मोटा की सरपंच मंजूबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जलशक्ति की मिसाल बनीं पन्नीवाला मोटा की सरपंच मंजूबाला
Wed, 06 Mar 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। गांव पन्नीवाला मोटा की सरपंच मंजूबाला को बेहतर कार्य करने को लेकर जलशक्ति अभियान 2024 के लिए चुना गया है। दिल्ली में 9 मार्च को आयोजित होने कार्यक्रम में मंजूबाला बतौर वक्ता अपने अनुभव साझा करेंगी। प्रदेश की चार महिलाओं को जल सरंक्षण के लिए कार्य करने पर विशेष रूप से चयनित किया गया है। जिनमें सिरसा जिले से मंजूबाला भी एक हैं।
बता दें कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय जलमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचेंगे। इस दौरान जल शक्ति अभियान 2.0 और जल शक्ति अभियान से जुड़ी बुकलेट को लॉन्च किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा से चार महिलाएं शामिल होंगे। जो अपने अनुभवों और किए गए कार्यों को मंच के माध्यम से साझा करेगी। गांव पन्नीवाला मोटा की मंजूबाला ने बतौर सरपंच मंजूबाला जल संरक्षण और जल के सदुपयोग को लेकर विशेष कार्य किए हैं।
इसके अलावा मंजूबाला ने अभियान चलाकर गांव में सभी को पानी बचाने के लिए जागरूक किया। वहीं गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण करवाया गया है। वहीं अमृत सरोवर योजना के तहत गांवों के जोहड़ का पुनर्निर्माण करवाया गया है। इतना ही नहीं, गांवों को एसटीपी से जोड़ने के लिए महाग्राम योजना के लिए आवेदन किया हुआ है। यदि इस योजना के लिए गांव का चयन होता है तो गांव की सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत किया कार्य
सरपंच मंजूबाला के अनुसार वह 12 नवंबर 2022 को गांव की सरपंच बनी थी। 14 नवंबर को उन्होंने अपना पद संभाला था। एक गृहणी होने के नाते पेयजल की समस्याएं का समाधान किया जाना उनके लिए प्राथमिकता था। उसके उपरांत गांव के दूषित पानी की निकासी को हल निकालना, ताकि गांवों की महिलाओं को जीवन स्तर बेहतर हो सके। इसलिए सभी घरों में पेयजल सुविधा मुहैया करवाने का कार्य किया। सरपंच ने बताया कि गांव में 10 हजार से ज्यादा आबादी है और 2500 से ज्यादा घर हैं। गांवों में लोगों को पेजयल सुविधा मिले इसलिए जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया गया। हर घर में अब सप्लाई का पानी अब आता है।
जलशक्ति अभियान के तहत गांव में विकास कार्य करवाने और लोगों को जागरूक करने वाली गांव पन्नीवाला महिला सरपंच मंजूबाला को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया। वक्ता के तौर पर अपने अनुभवों और प्रयासों को साझा करेगी। इतना ही नहीं मंजूबाला के अतिरिक्त तीन अन्य महिलाएं भी अटल भूजल योजना और ग्रामीण जल स्वच्छता कमेटी एक महिला भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
-राकेश सोगलान, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन