फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sarpanch elected unanimously for the second time before the election in Kamal village of Sirsa

Sirsa: कमाल गांव के ग्रामीणों ने फिर किया कमाल, चुनाव से पहले दूसरी बार सर्वसम्मति से चुना सरपंच

Wed, 12 Oct 2022 02:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 02:24 AM IST
सार

गांव में वर्ष 2012 में एक बार चुनाव हुए। इसके बाद व पहले हर मुखिया सहमति से बनाए गए हैं। 2016 में परमजीत सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गई।

विज्ञापन
Sarpanch elected unanimously for the second time before the election in Kamal village of Sirsa
गुरुद्वारा में सर्वसम्मति से पंच व सरपंच चुनने के लिए एकत्रित ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के छोटे से गांव कमाल के ग्रामीणों ने चुनाव से पहले मंगलवार को दूसरी बार सर्वसम्मति से सरपंच चुन लिया है। इसके साथ ही गांव के पांच वार्डों के पंच भी निर्विरोध चुने गए हैं। आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देने वाले गांव का इतिहास काफी रोचक रहा है। इससे पहले भी सालों से गांव का मुखिया व पंच बिना चुनाव करवाए चुने गए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब 200 घरों की करीब 1300 की आबादी वाले इस गांव में लगभग 600 वोट और 5 वार्ड हैं। लोगों का आपसी भाईचारा इतना गहरा है कि कई वर्षों से पंच व सरपंच बिना चुनाव यानी सर्वसम्मति से चुने जाते हैं। वर्ष 2012 में एक बार चुनाव हुए। इसके बाद व पहले हर मुखिया सहमति से बनाए गए हैं। 2016 में परमजीत सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गई और अब 10वीं पास 30 वर्षीय जगजीत सिंह को सरपंच चुना गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana : खेतों से लेकर मंडियों तक फसलों को भारी नुकसान, तिरपाल के बिना भीग गया 10 लाख मीट्रिक टन धान
विज्ञापन
विज्ञापन


जगजीत सिंह के पिता दर्शन सिंह हार गए थे चुनाव 
ग्रामीण बताते हैं कि जगजीत सिंह के पिता दर्शन सिंह ने 2012 में चुनाव लड़ा था, लेकिन प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें 72 वोट से हरा दिया। दर्शन सिंह खेती बाड़ी करने के साथ समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। पिता का सपना बेटे के सरपंच बनने से साकार हो गया। दर्शन सिंह ने गांव वासियों का आभार व्यक्त किया है।   

सुबह मुनादी कर ग्रामीणों को गुरुद्वारा में एकत्रित किया गया। यहां हर वार्ड से दो व्यक्तियों को बैठक में शामिल किया गया। पंच व सरपंच बनाने के लिए चर्चा हुई। इसमें इन्हीं लोगों ने गांव वालों के सहमति जताते हुए जगजीत सिंह को मुखिया बनाने की घोषणा कर दी। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी सहमति दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed