फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sarpanch and colleagues of Biruwalagudha returning from wedding ceremony attacked, car vandalized

Sirsa News: शादी समारोह से लौट रहे बीरूवालागुढ़ा के सरपंच व साथियों पर हमला, कार में तोड़फोड़

Sat, 22 Feb 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 22 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch and colleagues of Biruwalagudha returning from wedding ceremony attacked, car vandalized
घटनास्थल पर मौजूद आरोपी।
नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के चलते मिल रही थीं लगातार धमकियां, सात लोगों सहित कई अन्य पर केस दर्ज
विज्ञापन

फोटो- 17,18

संवाद न्यूज एजेंसी
बडागुढ़ा (सिरसा)। शादी समारोह से लौट रहे बीरूवालागुढ़ा के सरपंच व साथियों पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ कर नुकसान भी पहुंचाया। सरपंच ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से नाराज होकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस सिलसिले में पहले से लगातार धमकियां मिल रही थीं। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में सात आरोपियों सहित कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में सरपंच सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि 21 फरवरी की शाम को वे अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों से सवार होकर गांव खैरेकां में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में गांव बप्पां से नेजाडेला के मध्य गाड़ी व मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग उनकी गाड़ी का पीछा करने लग गए। सरपंच ने बताया कि उन्होंने उक्त लोगों के इरादे भांपकर अपनी गाड़ी को ढाणियों की तरफ मोड़ते हुए जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उनकी दूसरी साथी की कार को रुकवाकर उन पर हमला बोल दिया। साथियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

सरपंच सुखविन्द्र सिंह के मुताबिक आरोपियों में गांव बीरूवालागुढ़ा निवासी खुशप्रीत सिंह, बेअंत सिंह, जसकरण सिंह उर्फ कद्दू, चरणपाल सिंह उर्फ काला, पिदंर सिंह, भगवान दास, जगमीत सिंह व कुछ अन्य लोग शामिल थे, जिनके पास लाठी-डंडे व धारदार हथियार थे। जांच अधिकारी एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय से मिल रही थीं धमकियां

ग्राम सरपंच सुखविन्द्र सिंह ने गांव में नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, जिसके चलते नशे में संलिप्त लोग रंजिश रखते हैं। सरपंच ने बताया कि गांव के कुछ लोग उन्हें पिछले कुछ समय से जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। सरपंच के मुताबिक 21 फरवरी को उनके दोस्त जगदीप सिंह की गांव खैरेकां में एक मैरिज पैलेस में शादी थी। इसका पता जब आरोपी लोगों को लगा तो उन्होंने उनकी रेकी करनी शुरू कर दी। सरपंच का आरोप है कि उक्त लोग उन पर हमले के उद्देश्य से मैरिज पैलेस के बाहर धारदार हथियार व डंडे लेकर खड़े हो गए, जिसके बाद सूचना दिए जाने पर डायल 112 पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी एक बार वहां से फरार हो गए। गाड़ी में सवार उनके साथी ब्लॉक समिति सदस्य कर्म सिंह, किरतपाल सिंह, गगनदीप सिंह व एक अन्य सहित 4 लोगों ने ढाणियों की तरफ भागकर जान बचाई। सरपंच ने बताया कि सूचना के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने सरपंच व उनके साथियों को घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed