फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sarpanch accused of obtaining certificate fraudulently, complains to administration

Sirsa News: सरपंच पर फर्जी तरीके से प्रमाणपत्र लेने का आरोप, प्रशासन से शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch accused of obtaining certificate fraudulently, complains to administration
सरपंच पर फर्जी तरीके से प्रमाणपत्र लेने का आरोप, प्रशासन से शिकायत
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बोले: नाम बदलकर हासिल किया प्रमाणपत्र
सरपंच बोले : आरोप बेबुनियाद, लेकिन सबूत केवल प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पंचायत चुनाव खत्म होते ही विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले के गांव मलड़ी की नवनिर्वाचित सरपंच पर गंभीर आरोप लगे हैं। हारे उम्मीदवार ने नवनिर्वाचित सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि सरपंच ने नाम बदलकर फर्जीवाड़ा किया है। अब जांच शुरू हो गई है। वहीं, मौजूदा सरपंच का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं।
गांव मलड़ी में मनप्रीत 34 वोट से कर्मवीर कौर को हराकर सरपंच बन गईं। अब इसकी शिकायत कर्मवीर और उनके पति गुरप्रीत सिंह ने चुनाव आयोग सहित जिला प्रशासन को भेजी है। उन्होंने ने बताया कि जो सरपंच बनी हैं वह राजविंद्र कौर हैं, लेकिन उनका पहले नाम मनप्रीत था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजविंद्र कौर का दसवीं का प्रमाणपत्र फर्जी है। क्योंकि उन्होंने नाम बदलकर ये प्रमाण पत्र बनवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनका नाम मनप्रीत रहा है और इसी नाम से कई वर्षों से मतदान भी करती रही हैं। इसी नाम से उनके लोन भी चल रहे हैं, लेकिन अब नाम बदलकर चुनाव लड़ लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत चुनाव आयोग के साथ-साथ डीसी को भी भेजी गई है। डीसी ने जांच का आश्वासन दिया है। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि यदि फिर भी जांच नहीं हुई तो कोर्ट जाने का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद हैं : सरपंच
मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। पहले मायके का नाम मनप्रीत था, ससुराल वालों ने नाम बदला था। इस संबंध में सबूत केवल प्रशासन के समक्ष ही देंगे।
-राजविंद्र कौर, सरपंच मलड़ी।
मुझे जानकारी नहीं है : डीडीपीओ
इस संबंध में किसी शिकायत की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
-राजेश कुमार, डीडीपीओ, सिरसा।
28 पंच और दो ब्लॉक समिति सदस्य नहीं ले पाए शपथ
शनिवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए। इस दौरान जिला मुख्यालय पर जिला परिषद सदस्यों, ब्लॉक स्तर पर समिति सदस्यों और गांव स्तर पर सरपंचों और पंचों को शपथ दिलाई गई। हालांकि जिलाभर में 28 पंच और 2 ब्लॉक समिति सदस्य शपथ नहीं ले पाए। ऐसे में अब जब भी उन्हें शपथ लेनी होगी, तो दो दिन पहले सूचित करके कार्यालय आना होगा। ऐसे में अब पंचों को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, जबकि ब्लॉक समिति सदस्यों को एसडीएम कार्यालय में शपथ दिलाई जाएगी। डीडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि अब जल्द ही नवनिर्वाचित सरपंचों को कार्यभार भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed