फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Santosh first in 100 meter race

Sirsa News: साइकिल दौड़ में ख्याति, 100 मीटर दौड़ में संतोष प्रथम

Sat, 11 Jan 2025 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Jan 2025 02:25 PM IST
विज्ञापन
Santosh first in 100 meter race
सिरसा में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं।
सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साइकिल दौड़ में सिरसा की ख्याति और 100 मीटर दौड़ में गांव डबवाली की संतोष प्रथम रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र ने किया। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार, वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज मंजू चौधरी, सभी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी वर्कर मौजूद रही।
विज्ञापन


सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि ये सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। यह सोच हमें जीवन की हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इसलिए हमें नियमित रूप से खेल और व्यायाम जैसी गतिविधियों को अपनाना चाहिए, ताकि हमारा शरीर और मन स्वस्थ रह सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी से ही ऐसे आयोजनों का महत्व और उद्देश्य सार्थक होता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि ग्रामीण आंचल की महिलाएं अपने कामकाज के साथ-साथ खेलों में भाग लेने में भी रूचि दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी से इन खेलों के आयोजन का औचित्य सफल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमारी ने मुख्य अतिथि जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र व अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं व खेल प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की विजेता महिला खिलाडिय़ों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। जिलास्तर पर विजेता महिला प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। इस प्रतियोगिता में छह प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य व खेल गतिविधियों के लिए जागरूक करना है।





इन खेलों में महिलाओं ने लिया भाग

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में महिलाओं की 100 मीटर रेस, 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, म्यूजिकल चेयर, साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं मेंं प्रथम को 4100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये तथा तृतीय को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।




खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम

- म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में ऐलनाबाद से कमलेश प्रथम, सिरसा से पूजा द्वितीय तथा नाथूसरी चोपटा से संगीता तृतीय स्थान पर रही।

- 100 मीटर दौड़ में गांव डबवाली की संतोष प्रथम, बड़ागुढ़ा की सोनू द्वितीय तथा नाथूसरी चोपटा की समसेता तृतीय स्थान पर रही।

- 300 मीटर दौड़ में सुखचैन की सीमा प्रथम, सुल्तानपुरिया की अमनदीप द्वितीय तथा मिठनपुरा की पूनम तृतीय स्थान पर रही।

- 400 मीटर रेस में सिरसा की मनीषा प्रथम, ऐलनाबाद की ज्योति द्वितीय तथा रानियां की कर्मपाल तृतीय स्थान पर रही।

- डिस्कस थ्रो में सिरसा की सरोज बाला प्रथम, ऐलनाबाद की मंजू द्वितीय तथा ऐलनाबाद की लखविंद्र तृतीय स्थान पर रही।

- साइकिल दौड़ में सिरसा की ख्याति प्रथम, रानियां की वीरपाल द्वितीय तथा रानियां की जसविंद्र तृतीय स्थान पर रही।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed