फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Santosh Beniwal became the only woman district president of Congress in the state

Sirsa News: संतोष बेनीवाल प्रदेश में एकमात्र कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष बनीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Santosh Beniwal became the only woman district president of Congress in the state
चोपटा। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनने पर सरपंच संतोष बैनीवाल को बधाई देते हुए एरिया के मौजिज लोग। - फोटो : संवाद
चोपटा। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से दड़बा कलां की सरपंच संतोष बेनीवाल को सिरसा जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वह प्रदेश में एकमात्र महिला जिलाध्यक्ष हैं। संतोष सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की समर्थक हैं। उनका राजनीतिक सफर काफी लंबा और सक्रिय रहा है। वह पहले जिला परिषद की सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने सरपंच एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष, राष्ट्रीय सरपंच संगठन की उपाध्यक्ष और हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव जैसे अहम पदों पर कार्य किया है। उनकी नियुक्ति के बाद ऐलनाबाद, चोपटा और पूरे सिरसा जिले में समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके गांव दड़बा कलां में बुधवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

समर्थकों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर नंदलाल बेनीवाल उर्फ कालू ठेकेदार, सरपंच सुभाष कासनिया, मांगे राम बेनीवाल कागदाना, आईदान कासनिया, दिलबाग ढाका, डॉ. वाईके चौधरी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में विकास कार्यों का उदाहरण

पिछले पंचायत चुनाव में संतोष बेनीवाल दड़बा कलां की सरपंच चुनी गईं। एक पढ़ी-लिखी और जागरूक सरपंच होने के नाते उन्होंने गांव में सड़क, गलियों का निर्माण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, शिक्षा सुविधाओं में सुधार और स्वच्छता अभियान जैसे कई विकास कार्य करवाए। ग्रामीणों का कहना है कि उनके नेतृत्व में दड़बा कलां ने तेजी से प्रगति की और पंचायत कार्यों में पारदर्शिता आई।

आंदोलनों में रही अग्रणी भूमिका



संतोष बेनीवाल सिर्फ पंचायत कार्यों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने सामाजिक और किसान आंदोलनों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। हरियाणा में सरपंचों के आंदोलन में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। चोपटा क्षेत्र में किसानों के लिए बीमा क्लेम आंदोलन में भाग लिया और भूख हड़ताल भी की।
कांग्रेस संगठन में सक्रिय योगदान

संतोष बेनीवाल लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रही हैं। हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव रहते हुए उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए लगातार काम किया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा की जीत में अहम भूमिका निभाई। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने ऐलनाबाद हलके से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए बेहतरीन प्रचार किया और भारी बहुमत से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने जेठ भरत सिंह बेनीवाल के समर्थन में भी उन्होंने प्रचार किया।




महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना होगा लक्ष्य : संतोष

संतोष बेनीवाल ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि वह जिले के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दे ही उनके कार्यकाल की प्राथमिकता रहेंगे। उनका कहना है कि संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करना, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed