फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sankalp Yatra will go to 6225 gram panchayats of the state, will reach Sirsa on 28th

Sirsa News: प्रदेश की 6225 ग्राम पंचायतों में जाएगी संकल्प यात्रा, 28 को सिरसा पहुंचेगी

Mon, 20 Nov 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sankalp Yatra will go to 6225 gram panchayats of the state, will reach Sirsa on 28th
सिरसा। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों की बैठक ली। उन्होंने सभी को विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 25 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा से हरियाणा के प्रत्येक जिला के हर गांव के साथ-साथ शहरों के प्रत्येक वार्ड को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश भर की 6225 ग्राम पंचायतों में यह यात्रा जाएगी। सिरसा में 28 नवंबर को यात्रा पहुंचेगी। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी है। सांस्कृतिक टीम व अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन



एक वैन दो दिन में दो गांवों और तीन वार्डों को करेगी कवर
एक वैन दिन में दो गांवों और तीन वार्डो को कवर करेगी। जिला में मोबाइल वेन के माध्यम से चलाई जाने वाली संकल्प यात्रा के दौरान प्रोपर्टी आई डी शिविर, प्राण वायु देवता स्कीम के तहत पेड़ों की पूजा करने और हर पेड़ पर क्लीपिंग लगाने, मेरी कहानी मेरी जुबानी जैसी सफल कहानियां जैसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर मेले जैसा उत्सव बनाया जाएगा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए 58 दिनों का शेड्यूल तैयार किया गया है। शहरी क्षेत्र में इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए डीएमसी नोडल अधिकारी रहेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्र में सीईओ जिला परिषद यात्रा के नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वैन योजनाओं के बारे में करेगी जागरूक
सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, पीएम स्वनिधि स्टार्टअप इंडिया, पीएम मुद्रा लोन, स्वच्छ भारत अभियान, खेलो इंडिया, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र जैसी योजनाओं पर मुख्य फोकस रहेगा। वीडियो कॉफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती, सीईओ जिला परिषद कुलभूषण बंसल, डीएमसी विरेंद्र, उप निदेशक कृषि डाॅ. सुखदेव सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सिकंदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed