फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Salute Corona warriors for best services: Dera chief

बेहतरीन सेवाओं के लिए कोरोना योद्धाओं को करें सैल्यूट : डेरा प्रमुख

Thu, 29 Apr 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Salute Corona warriors for best services: Dera chief
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना दिवस की 73वीं और जाम-ए-इंसां गुरु की 14वीं वर्षगांठ पर शाह सतनाम धाम से ऑनलाइन नामचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के भेजे गए पत्र को पढ़कर सुनाया गया। पत्र में डेरा प्रमुख ने लिखा कि माता जी, हम सतगुरु की कृपा से यहां पर ठीक हैं। आप व हमारे करोड़ों बच्चों को अच्छी सेहत के लिए परमात्मा से हमेशा प्रार्थना करते रहते हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी भयानक रूप से फैल रही है पर आप घबराए ना, बल्कि जो सरकार कह रही है, उस पर अमल करें। हमने पहली चिट्ठियों में जो बताया व अब जो बताने जा रहे हैं, उस पर पूरा-पूरा अमल करें। रोजाना सुबह के समय नीम व गिलोय टहनी पत्तों समेत 100-100 ग्राम कूटकर 2 लीटर पानी में डालकर उसकी भाप, 25 लंबे-लंबे सांस लेते-छोड़ते हुए दो मिनट करें। आप प्रण करें कि कोरोना योद्धा डॉक्टर, नर्सें, पुलिस व एंबुलेंस के ड्राइवरों को किन्नू, संतरा, नींबू पानी, व फ्रूट बांटेंगे। उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए सेल्यूट करेंगे और उनका पूरा सहयोग करेंगे। डेरा सच्चा सौदा की एक साइट बनाएं, जिस पर एक सत्संगी डॉक्टर उपलब्ध रहें, ताकि कोई भी उससे कोरोना के बारे में ऑनलाइन जानकारी ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed