{"_id":"69d1586ba33c5edab802cb13","slug":"sali-threatened-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156007-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जीजा ने साली को दी एआई से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जीजा ने साली को दी एआई से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
Sat, 04 Apr 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डिंग थाना क्षेत्र में एक महिला को उसकी बहन के पति ने व्हाट्सप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे और एआई पर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बहन का पति उसे व्हाट्सएप पर लगातार आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उसका अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।