फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sagandeep first, Manisha second in poetry writing competition

Sirsa News: कविता लेखन स्पर्धा में सगनदीप प्रथम, मनीषा द्वितीय

Sat, 17 Oct 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sagandeep first, Manisha second in poetry writing competition
सिरसा। सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी और पंजाबी विभागों की ओर से आयोजित स्वरचित कविता लेखन स्पर्धा में एमए हिंदी अंतिम वर्ष के सगनदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमए अंतिम वर्ष की मनीषा द्वितीय स्थान पर रहीं जबकि एमए हिंदी प्रथम वर्ष की खुशबू और एमए पंजाबी अंतिम वर्ष के हरमन सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की साहित्यिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मौलिक कविताओं के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विचारों, भावनाओं और कल्पनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रचनाओं में साहित्य के प्रति रुचि, स्वतंत्र चिंतन और सृजनात्मक क्षमता की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के लेखन कौशल और कल्पनाशीलता को निखारने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्या अंशु उप्पल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई कला और प्रतिभा छिपी होती है। जरूरत उसे पहचानकर सही दिशा देने और निरंतर प्रयासों से निखारने की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर आरती बंसल, पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. नछत्तर सिंह, हिंदी विभाग की सहायक आचार्या डॉ. रति तिवारी, सहायक आचार्य रिम्पल सिंह तथा सहायक आचार्याएं सोनिया और मनजीत कौर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed